उत्तर प्रदेश के कुशीनगर का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जहां एक स्कूल का प्रबंधक महिला टीचर के साथ बदतमीजी करता नजर आया। उसने न सिर्फ आपत्तिजनक बातें बोलीं, बल्कि आरोपी शख्स बेशर्मी से महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा जाहिर करता नजर आया। इसके बाद महिला ने आरोपी शख्स की बातों पर आपत्ति जताई। तब आरोपी शख्स ने दावा किया कि उसकी पत्नी की तबीयत खराब है, इस वजह से वह महिला टीचर के साथ संबंध बनाना चाहता है। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने इस मामले पर संज्ञान लिया और आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया।
यह मामला कुशीनगर के एक प्राइवेट स्कूल का है। द रेनबो लोरेटो स्कूल के प्रबंधक इस मामले के मुख्य आरोपी हैं। आरोपी की पहचान दिनेश राय के रूप में हुई है। पीड़ित महिला टीचर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। 5 मिनट की वीडियो में आरोपी महिला से आपत्तिजनक बातें करता नजर आया। पुलिस ने यौन उत्पीड़न और धमकी देने के आरोप में उसे गिरफ्तार किया।
यह भी पढ़ें: लिफ्ट में पेशाब की और पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV फुटेज से हुआ खुलासा
वायरल वीडियो में क्या है?
वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि आरोपी दिनेश महिला टीचर से बात कर रहा है। इसी दौरान आरोपी दिनेश ने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने की बात कही। जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी दिनेश ने तर्क दिया, 'मेरी पत्नी बीमार है, इसलिए मैं तुम्हारे साथ संबंध बनाना चाहता हूं।' जिसके बाद महिला ने आरोपी का विरोध किया। इसके साथ ही महिला ने आरोपी को दोबारा ऐसा न करने की सलाह दी।
आरोपी हुआ गिरफ्तार
इस घटना के बाद पीड़ित महिला ने पुलिस में शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल की और वीडियो देखा। इसी वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपी दिनेश को गिरफ्तार किया। जानकारी के लिए बता दें, पुलिस ने आरोपी दिनेश राय के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 75, 115(2) और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया।
यह भी पढ़ें: 'अपनी सुरक्षा खुद करें...', खुशबू पाटनी ने लड़कियों को दी बंदूक खरीदने की सलाह
इस मामले को लेकर थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी दिनेश को गिरफ्तार किया गया। इस मामले को लेकर आगे की जांच-पड़ताल जारी है। सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।