logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'अब हमें मुस्लिमों को ही फॉलो करना है...', ऐसा क्यों बोलने लगे यति नरसिंहानंद?

यति नरसिंहानंद ने एक बयान दिया जिसमें हिंदुओं से अधिक बच्चे पैदा करने की अपील की गई है। उन्होंने मुस्लिम समुदाय का हवाला देते हुए कहा कि हिंदूओं को खुद को बचाना है तो मुस्लिमों के तरीकों को ही अपनाना होगा। 

Narsinghanand

नरसिंहानंद, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में यति नरसिंहानंद गिरी एक बार फिर अपने बयानों को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने जनसंख्या के मुद्दे पर बेहद तीखी टिप्पणी की है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो के अनुसार, उन्होंने हिंदूओं से अपनी परिवार नियोजन की सोच को बदलने और ज्यादा बच्चे पैदा करने की बात कही है। यति नरसिंहानंद ने मुस्लिम समुदाय के उदाहरण का सहारा लेते हुए कहा कि जिस तरह वे लोग 15 से 16 बच्चे पैदा कर रहे हैं, अब हिंदुओं को भी उसी रास्ते पर चलने की जरूरत है। 


उन्होंने तर्क दिया कि अगर समय रहते हिंदुओं ने अपनी जनसंख्या नहीं बढ़ाई, तो भविष्य में उनका अस्तित्व खतरे में पड़ सकता है। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में बहस छिड़ गई है।

 

यह भी पढ़ें: कर्तव्य पथ से लाल चौक तक, Google Gemini से कैसे बनवाएं गणतंत्र दिवस की तस्वीरें?

 

नरसिंहानंद ने क्या कहा?

नरसिंहानंद ने कहा कि अब वह समय आ गया है जब हिंदुओं को पुरानी तरीकों को छोड़कर आगे बढ़ना होगा। उनका कहना है कि जनसांख्यिकीय बदलाव एक बड़ी चुनौती है और इसका मुकाबला केवल संख्या बल से ही किया जा सकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर हिंदू समाज को सुरक्षित रखना है, तो परिवार के आकार को बढ़ाना ही एकमात्र विकल्प बचा है।

 

उन्होंने कहा, 'जैसे हमारे मुसलमान भाई 15-16 बच्चे पैदा कर रहे हैं अब हमें उन्हें ही फॉलो करना है। बीजेपी के लोग अपने ही लोगों को शस्त्रविहीन कर रहे हैं। इसलिए मैं जहां भी जा रहा हूं लोगों से बोल रहा हूं कि सरकार से अपील करें कि हिंदूओं को ज्यादा से ज्यादा हथियार रखने की इजाजत दें।'

 

यह भी पढ़ें: पेंगुइन की कहानी पर रो रहे लोग, कैसे और कहां रहते हैं ये पक्षी? सब जानिए

 

नरसिंहानंद अक्सर अपने कट्टरपंथी बयानों के लिए जाने जाते हैं। इस ताजा बयान ने एक बार फिर जनसंख्या नियंत्रण के कानूनों और धार्मिक आधार पर बढ़ती आबादी की चर्चा को हवा दे दी है। जहां कुछ लोग इसे उनके निजी विचार बता रहे हैं, वहीं कई लोग इसे समाज में ध्रुवीकरण बढ़ाने वाला बयान मान रहे हैं। फिलहाल, उनके इस वीडियो पर पुलिस और प्रशासन की ओर से किसी भी कानूनी कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Related Topic:#Viral News

और पढ़ें