भारतीय बिजनेसमैन और पॉडकास्टर निखिल कामत के साथ उनके पॉडकास्ट शॉ में हमें आने वाले दिनों में दुनियाभर में चर्चित बिजनेसमैन एलन मस्क देखने को मिल सकते हैं। निखिल कामत ने अपने सोशल मीडिया पर 39 सेंकड का एक वीडियो अपलोड किया है। इस वीडियो में एलन मस्क और निखिल कामत को सिर्फ हंसते हुए दिखाया गया है। वीडियो अपलोड होते ही इंटरनेट पर चर्चा शुरू हो गई। कुछ लोग तो इस वीडियो पर यकीन ही नहीं कर पा रहे हैं।
निखिल कामत ने इस वीडियो को खुद शेयर किया है। इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, 'इसे कैप्शन दें।' निखिल ने इस वीडियो को लेकर यह जानकारी नहीं दी है कि यह उनके आने वाले पॉडकास्ट का टीजर है या फिर मामला अलग है। इंटरनेट पर चर्चा शुरू हो गई है कि क्या एलन मस्क निखिल कमात के पॉडकास्ट में है या फिर एआई से बनाया गया है।
यह भी पढ़ें: व्हाइट हाउस के पास कैसे हुई शूटिंग? पुलिस ने बताया; ट्रंप बोले- 'उस जानवर को...'
क्या यह सच है?
इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। कुछ लोग इस वीडियो को असली बता रहें हैं तो कुछ का कहना है कि यह चर्चा में आने के लिए एआई से बनाया गया वीडियो है। कमेंट सेक्शन में लोग अपनी राय रख रहे हैं।
हालांकि, ज्यादातर लोगों को इस वीडियो पर यकीन है कि यह सच है और एलन मस्क उनके शॉ पर दिखेंगे। एक यूजर ने ने टिप्पणी की कि यह कोलैबरेशन इतना बड़ा है कि हर कोई इसे एआई समझ रहा है। लोग सोशल मीडिया पर इसी तरह के कैप्शन लिख रहे हैं, 'क्या यह एआई है।'
एक व्यक्ति ने लिखा, 'निखिल और एलन मस्क, यह अब तक का सबसे बढ़िया पॉडकास्ट होने वाला है।' कुछ लोग लिख रहे हैं कि यह पॉडकास्ट इंटरनेट पर वायरल होने वाला है। इस वीडियो को लेकर मीम्स भी बनाए जा रहे हैं। हिंदी फिल्मों की वीडियो के साथ निखिल और एलन की वीडियो शेयर कर रहे हैं।
एक व्यक्ति ने लिखा, 'इंटरनेट अभी इस सब के लिए तैयार नहीं था।' लोग निखिल कामत की तारीफ कर रहे हैं और उनकी जर्नी सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। निखिल कामत पॉडकास्टर के साथ-साथ बिजनेस में भी नाम कमा चुके हैं।
यह भी पढ़ें- कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर चलाई थी गोली, दिल्ली में कैसे पकड़ा गया शूटर?
अन्य पॉडकास्टर्स के साथ तुलना
सोशल मीडिया पर यह वीडियो अपलोड होते ही एक नई चर्चा भी शुरू हो गई है। लोग निखिल कामत की तुलना भारत के दूसरे पॉडकास्टर्स के साथ कर रहे हैं। लोग लिख रहे हैं कि निखिल कामत पॉडकास्ट इंडस्ट्री में अन्य सभी लोगों से काफी आगे निकल चुके हैं। कुछ लोग निखिल और दूसरे पॉडकास्टर की गेस्ट लिस्ट शेयर कर अपनी बात को प्रूव करने की कोशिश कर रहे हैं। एक व्यक्तिन ने लिखा, 'निखिल बहुत आगे निकल चुके हैं। वह इस समय देश के सबसे बेस्ट पॉडकास्टर हैं। उन्होंने हर एक इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का पॉडकास्ट किया है।'
एक व्यक्तिन ने लिखा, 'निखिल कामत ने भारत के लिए इंटरनेशनल लेवल पर जो किया है वह इससे पहले किसी ने नहीं किया है।'

निखिल की गेस्ट लिस्ट बेहद खास
निखिल कामत एक बिजनेसमैन हैं और बिजनेस से जुड़े लोगों के साथ पॉडकास्ट अपलोड करते थे। वह पहली बार चर्चा में तब आए जब पीएम मोदी उनके पॉडकास्ट में गेस्ट के रूप में आए। इस पॉडकास्ट के कारण निखिल कामत देशभर में मशहूर हो गए। यह पहली बार था कि पीएम मोदी किसी पॉडकास्ट में शामिल हुए थे। पीएम मोदी के अलावा बिल गेट्स, किरण मजूमदार शॉ, रणबीर कपूर, नंदन नीलेकणि, कुमार बिड़ला, अरविंद श्रीनिवास, विनोद खोसला जैसी नामचीन हस्तियां शामिल हो चुकी हैं।