logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'मैं 15 की, मेरी आखिरी गलती...', पहले PM को गाली दी, अब माफी का वीडियो वायरल

प्रधानमंत्री के खिलाफ गलत वीडियो बनाने वाली नोएडा की इन्फ्लुएंसर लड़की के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। हालांकि लड़की ने अपने वीडियो पर माफी मांग ली है।

jantar mantar protest site

जंतर-मंतर में प्रोटेस्ट। (Photo Credit: Abhijit Dipke)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET परीक्षा की गड़बड़ियों को लेकर हुए प्रदर्शन के दौरान नोएडा की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ गलत भाषा का इस्तेमाल करते हुए वीडियो बनाया। इस मामले में पुलिस ने उन पर केस दर्ज कर लिया है, जिसके बाद उन्होंने माफी मांगते हुए एक वीडियो जारी किया है और इस घटना पर पूरे देश में बहस शुरू हो गई है।

 

NEET परीक्षा में गड़बड़ी और दूसरे मुद्दों को लेकर ' कॉकरोच जनता पार्टी ' (CJP) ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक विरोध प्रदर्शन किया था। इस प्रदर्शन में कई युवा और सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने वाले लोग शामिल हुए थे। इसी प्रदर्शन के दौरान नोएडा की रहने वाली एक लड़की का वीडियो वायरल है। इसमें वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गलियां दे रही है।

 

यह भी पढ़ें: धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, होटल में डांस पर ट्रोल हुए CJP लीडर

वकील स्मृति सिंह चंदेल की शिकायत

गाजियाबाद की वकील स्मृति सिंह चंदेल ने वीडियो के आधार पर नोएडा के एक्सप्रेसवे थाने में लड़की के खिलाफ 'जीरो एफआईआर' दर्ज करवाई। पुलिस रिकॉर्ड में उनकी लड़की की उम्र 25 साल बताई गई है, जबकि लड़की ने अपने माफी वाले वीडियो में खुद की उम्र 15 साल होने का दावा किया है। पुलिस ने बताया कि घटना दिल्ली के जंतर-मंतर है।  केस को दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने भेज दिया गया।

 

 

लड़की के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की कई कड़ी धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इन धाराओं में मुख्य रूप से जानबूझकर किसी का अपमान करना, समाज में शांति बिगाड़ने की कोशिश करना और गलत बयानबाजी करके मानहानि करना शामिल है। पुलिस और जानकारों का कहना है कि प्रधानमंत्री जैसे बड़े पद पर बैठे व्यक्ति के खिलाफ इस तरह की भाषा बोलना और सोशल मीडिया पर वीडियो फैलाना गलत है।

 

यह भी पढ़ें: करुणानिधि की पोती ने बैंक मैनेजर को जड़ा थप्पड़, वायरल वीडियो पर मचा बवाल

माफी का वीडियो

जब यह पूरा विवाद बढ़ा और पुलिस जांच शुरू हुई, तब लड़की ने एक नया वीडियो जारी कर माफी मांगी। अपने इस माफी वाले वीडियो में उन्होंने रोते हुए कहा कि उनसे जो गलती हुई है, वह माफी के लायक नहीं है और उन्होंने बहुत गलत चीजें बोली हैं। उन्होंने कहा, 'ये मेरी पहली और आखिरी गलती होगी। मैं इतनी शर्मिंदा हूं कि नजर भी नहीं उठा पा रही हूं। मैं पूरे देश से माफी मांगती हूं।' इसके साथ ही उन्होंने यह भी सफाई दी कि उन्होंने वे बातें किसी दूसरे के इन्फ्लुएंस में आकर बोली थीं और इसके बाद वह कभी भी ऐसी चीजें नहीं बोलेंगी।


और पढ़ें