logo

मूड

ट्रेंडिंग:

चैरिटी के लिए 99 साल की महिला ने हेलीकॉप्टर के पंख पर खड़े होकर उड़ान भरी

ब्रिटेन की रहने वाली 99 साल की हेल्गा डफी ने दुनिया की सबसे उम्रदराज विंग वॉकर बनकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा लिया है। हेल्गा ने चैरिटी के लिए चैलेंज एक्सेप्ट किया।

Oldest Wing Walker Record, विंग वॉकर

हेल्गा डफी, Photo Credit-Social Media (ChatGPT-Edited)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

ब्रिटेन की रहने वाली 99 साल की हेल्गा डफी ने दुनिया की सबसे उम्रदराज विंग वॉकर बनकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा लिया है। उन्होंने छोटे हेलीकॉप्टर के ऊपरी पंख पर बंधकर उड़ान भरी। हेल्गा डफी ने ऐसा कारनामा किया है, जिसे करने की हिम्मत कई युवा भी नहीं जुटा पाते। इससे पहले यह रिकॉर्ड बेट्टी ब्रोमेज के नाम था, जिन्होंने 97 साल की उम्र में विंग वॉकिंग कर इतिहास रचा था।

     
बेट्टी ब्रोमेज से प्रेरित होकर अब हेल्गा डफी ने यह कारनामा कर दिखाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हेल्गा डफी ने 'विल्टशायर एंड बाथ एयर एम्बुलेंस' के लिए फंड जुटाने के लिए यह चैलेंज एक्सेप्ट किया था। यह पल उनके परिवार के लिए भावुक भी था, क्योंकि हेल्गा की मां ने अपना आखिरी सफर एयर एम्बुलेंस में की थी। इसलिए उनके लिए फंड जुटाना बहुत मायने रखता था। 

 

यह भी पढ़ें: नालंदा में होमगार्ड ने मारी एक्साइज कांस्टेबल को गोली, पुलिस जांच में खुलासा

बेट्टी ब्रोमेज से प्रेरित हुंईं, परिवार के लिए भावुक पल

हेल्गा डफी ने खबरों में बेट्टी ब्रोमेज के बारे में देखा, जिन्होंने 97 साल की उम्र में विंग वॉक कर रिकॉर्ड बनाया था। इसी से प्रेरित होकर हेल्गा ने भी यह चुनौती लेने का फैसला किया। यह उड़ान पहले उनके जन्मदिन 23 सितंबर को होनी थी, लेकिन टल गई। 16 अक्टूबर को उन्होंने ग्लूस्टरशायर के सिरेंसेस्टर में आरएफसी रेंडकॉम्ब एयरफील्ड पर विंग वॉक पूरी की। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के एक निर्णायक ने मौके पर रिकॉर्ड की पुष्टि की और उन्हें प्रमाणपत्र दिया। 

View on Instagram

हेल्गा ने यह उड़ान विल्टशायर और बाथ एयर एम्बुलेंस के लिए फंड जुटाने के मकसद से भी भरी। चैरिटी के सैम कॉनवे के मुताबिक अब तक उन्होंने 1,300 पाउंड से ज्यादा जुटाए हैं। कॉनवे ने उन्हें लेजेंड कहा और बोले, ऐसा लगता है कि उन्होंने अपनी जिंदगी का सबसे शानदार वक्त बिताया।

 

हेल्गा डफी की भतीजियां जैकी रोज और जूली प्रीस उड़ान देखने पहुंचीं। जैकी ने उन्हें आत्मनिर्भर महिला बताया, जो दिखाना चाहती थीं कि 99 की उम्र ने उन्हें बदला नहीं है। परिवार के लिए यह मुहिम इसलिए भी खास थी कि उनकी मां ने अपना आखिरी सफर एयर एम्बुलेंस में तय किया था।

बेट्टी ब्रोमेज ने क्या कहा?

हेल्गा डफी ने बेट्टी ब्रोमेज का रिकॉर्ड तोड़ा है, इसपर  बेट्टी ब्रोमेज ने उन्हें बधाई दी है। हालांकि, उन्होंने कहा है कि यह खिताब लंबे समय तक हेल्गा के पास नहीं रहने देंगी। उन्होंने बीबीसी से कहा, 'मैं 100 की होने का इंतजार कर रही हूं। तब फिर करूंगी और आपको हरा दूंगी।' बेट्टी अब तक छह विंग वॉक कर चुकी हैं।  

Related Topic:#Viral News

और पढ़ें