logo

मूड

ट्रेंडिंग:

नालंदा में होमगार्ड ने मारी एक्साइज कांस्टेबल को गोली, पुलिस जांच में खुलासा

बिहार के नालंदा में एक्साइज कांस्टेबल विकास कुमार को शराब तस्करों से मिले होमगार्ड ने ही गोली मारी थी। पुलिस ने यह खुलासा करते हुए बताया कि महिला दारोगा पुष्पा कुमारी ही शराब तस्करों को छापेमारी की सूचना देती थी। पुलिस फिलहाल शराब से लदी पिकअप वैन की तलाश कर रही है।

घटनास्थल की AI Generated तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit- ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बिहार के नालंदा में एक्साइज कांस्टेबल हत्या मामले में एक सनसनीखेज खुलासा सामने आया है। पुलिस ने खुलासा किया है कि एक्साइज कांस्टेबल विकास कुमार की हत्या शराब तस्करों ने नहीं की थी। विकास की हत्या पुलिस विभाग के ही एक होमगार्ड ने की थी। पुलिस के मुताबिक महिला दारोगा पुष्पा कुमारी ही शराब तस्करों को संरक्षण दे रही थी। पुष्पा कुमारी पर आरोप है कि वह पुलिस छापेमारी की जानकारी शराब तस्करों को पहले से ही दे देती थी। पुलिस ने दारोगा पुष्पा कुमारी, दो तस्कर और दो होमगार्ड को गिरफ्तार किया है। कांस्टेबल विकास कुमार की हत्या के बाद एक्साइज डिपार्टमेंट के जवानों में आक्रोश भरा है। वहीं, घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

नालंदा में एक्साइज डिपार्टमेंट की टीम दो दिन पहले शराब से लदी एक पिकअप वैन का पीछा कर रही थी। इसी दौरान फायरिंग हुई और डिपार्टमेंट के एक कांस्टेबल विकास कुमार को गोली लग गई। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। एसपी के मुताबिक, जांच में होमगार्ड जवान की भूमिका सामने आई। होमगार्ड ने शराब तस्करों को बचाने के लिए गोली चलाई थी। पुलिस अब शराब से लदी पिकअप वैन और तस्करी के नेटवर्क से जुड़े दूसरे लोगों की तलाश कर रही है।

एक्साइज कांस्टेबल को गोली कैसे मारी?

एक्साइज डिपार्टमेंट की टीम को यह सूचना मिली थी कि एक पिकअप वैन से शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना के तुंरत बाद डिपार्टमेंट की टीम मौके पर पहुंची और वैन को रोकने का इशारा किया। लेकिन वैन ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी। ड्राइवर पिकअप लेकर भागने लगा। इसके बाद एक्साइज डिपार्टमेंट की टीम ने उसका पीछा शुरू कर दिया। इसी दौरान फायरिंग हुई और कांस्टेबल विकास कुमार को गोली लग गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, जांच में पता चला कि गोली चलाने वाला होमगार्ड का जवान था, जो उस समय शराब तस्करों के साथ था।

 

घटना की सूचना मिलते ही एसपी, डीएसपी और एक्साइज अधीक्षक मौके पर पहुंचे। पूरे इलाके को सील कर दिया गया। डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम को बुलाया गया। घटनास्थल से खोखे बरामद किए गए। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। तब पता चला कि फायरिंग करने वाला कोई तस्कर नहीं बल्कि वर्दीधारी था।

 

यह भी पढ़ें: मोतीहारी में कार में छिपाकर ले जा रहे थे 40 लाख का गांजा, 3 तस्कर गिरफ्तार

महिला दारोगा ने की थी तस्करों की मदद

इस मामले में गिरफ्तार महिला दारोगा पुष्पा कुमारी पर शराब तस्करों की मदद करने का आरोप है। एसपी के मुताबिक, वह तस्करों को छापेमारी की जानकारी पहले ही दे देती थी। इसके बदले पैसे लेने का भी आरोप है। पुलिस का कहना है कि घटना वाली रात भी तस्करों को पहले से सूचना मिली थी। एसपी ने कहा कि, 'गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। उनसे शराब की खेप और पिकअप वैन के बारे में जानकारी ली जा रही है। पुलिस ने पिकअप वैन की पहचान कर ली है। जल्द ही उसे भी जब्त कर लिया जाएगा। साथ ही तस्करी में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। एसपी ने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। चाहे वह कोई भी हो। सिपाही की शहादत बेकार नहीं जाएगी।'

 

यह भी पढ़ें: नकली दवा केस में बरी हुए जीवेश मिश्रा, तेजस्वी-राहुल से पूछा- माफी मांगेंगे?

सिपाही की मौत से परिवार में मातम

 

सिपाही विकास कुमार की मौत के बाद उनके परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सिपाही के परिजनों ने भी हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग की है। घटना के बाद एक्साइज डिपार्टमेंट के जवानों में भी नाराजगी है। अधिकारियों ने कहा कि शराबबंदी को फेल करने की साजिश हो रही है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और शराब तस्करी में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।


और पढ़ें