logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'राहुल गांधी को गोली मार देंगे...', किसने खुलेआम दे डाली धमकी?

देश की राजनीति में एक बार फिर गोली और नफरत की भाषा की एंट्री हो गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया है।

Karni Sena issue Rahul Gandhi death threat

राहुल गांधी, Photo Credit- PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर सामने आए एक धमकी भरे वीडियो ने देश की राजनीति को गरमा दिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता पवन खेड़ा ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है। शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि करणी सेना से जुड़ा एक व्यक्ति राहुल गांधी को गोली मारने की धमकी दे रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद कांग्रेस ने इसे गंभीर सुरक्षा मुद्दा बताते हुए सरकार पर निशाना साधा है।

 

पवन खेड़ा ने आरोप लगाया कि पूरा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) का तंत्र नफरत फैलाने का काम कर रहा है। उनके मुताबिक इस तरह की धमकियां अचानक नहीं आतीं बल्कि पहले झूठे आरोप फैलाए जाते हैं। फिर उन्हें राजनीतिक समर्थन मिलता है और धीरे-धीरे माहौल हिंसा की ओर धकेला जाता है।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी का MANAV विजन, आखिर क्यों कहा AI पर सबका अधिकार हो?

वीडियो में क्या दिख रहा है?

वायरल वीडियो में खुद को कोटा के उद्योग नगर का रहने वाला राज आमेरा बताने वाला व्यक्ति कहता है कि वह करणी सेना का डिविजनल प्रवक्ता है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबकि हाल ही में उसे यह जिम्मेदारी मिली है। वीडियो में वह संसद में लोकसभा स्पीकर के चैंबर में हुई कथित घटना का जिक्र करते हुए 25 विपक्षी सांसदों के व्यवहार पर नाराजगी जताता है और इसके लिए राहुल गांधी को जिम्मेदार ठहराता है।

 

वीडियो में वह यह भी कहता सुनाई देता है कि अगर ऐसी घटना दोबारा हुई तो संबंधित सांसदों के घरों में तोड़फोड़ की जाएगी और राहुल गांधी के घर में घुसकर उन्हें गोली मार दी जाएगी। साथ ही उसने प्रशासन से इन सांसदों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी की।

 

यह भी पढ़ें: इंडिया AI समिट में बिल गेट्स नहीं होंगे शामिल, फाउंडेशन ने बताई वजह

क्या है ओम बिरला से जुड़ा विवाद?

दरअसल यह विवाद 11 फरवरी को शुरू हुआ था। जब भाजपा ने आरोप लगाया कि 20-25 कांग्रेस सांसद संसद में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के चैंबर में पहुंचे और उनके साथ बदसलूकी की। दावा किया गया कि उस समय प्रियंका गांधी वाड्रा और के सी वेणुगोपाल भी मौजूद थे। इसके बाद विपक्ष ने स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया। जिस पर 118 सांसदों के हस्ताक्षर बताए जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दिए गए संसदीय सूत्रों के अनुसार इस प्रस्ताव पर चर्चा 9 मार्च को लोक सभा में हो सकती है। बजट सत्र का मौजूदा चरण 13 फरवरी को समाप्त हो चुका है और सदन की कार्यवाही 8 मार्च से फिर शुरू होगी।


और पढ़ें