logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'यह आंदोलन हमारा है', PM मोदी का मंदिर बनवाने वाले राजन सिंह को लोगों ने घेरा

राजन सिंह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंदिर बनाने के ऐलान के बाद चर्चा में हैं। जंतर-मंतर पर रिजर्वेशन आंदोलन में पहुंचे तो लोगों ने उन्हें घेर लिया और कई सवाल किए।

people surround Rajan Singh at Jantar Mantar who built PM Modi temple

राजन सिंह, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

राजन सिंह पिछले कुछ दिनों से चर्चा में हैं। इसकी वजह है उनका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंदिर बनाने का ऐलान। इसी बीच वह जंतर-मंतर पर चल रहे रिजर्वेशन आंदोलन में पहुंचे। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें घेर लिया और उनसे कई सवाल पूछने लगे। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

आपको बता दें कि राजन सिंह बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष हैं और अपने बयानों को लेकर पहले भी चर्चा में रह चुके हैं। राजन सिंह का दावा है कि बोर्ड की बैठक में पीएम मोदी के मंदिर के लिए 5 एकड़ जमीन और 112 करोड़ रुपये देने का प्रस्ताव पास किया गया था। उनका कहना है कि प्रस्ताव को कैबिनेट के पास भेजा गया है। हालांकि, बोर्ड के अन्य सदस्यों ने ऐसे किसी आधिकारिक फैसले से इनकार किया है।

 

यह भी पढ़ें: सरसों के तेल की टंकी में नहाया, डुबकी लगाई, लोग बोले- यही आप खाएंगे भी

जंतर-मंतर पर क्यों घिरे राजन सिंह?

जंतर-मंतर पर पहुंचे राजन सिंह से कुछ लोगों ने सवाल किया कि वह वही व्यक्ति हैं जो पीएम मोदी को भगवान का अवतार बताते हैं। इस पर राजन सिंह ने अपनी सुरक्षा का हवाला दिया। उन्होंने दावा किया कि उन्हें सरकार की ओर से सुरक्षा मिली हुई है। इस दौरान लोगों ने उनके मंदिर निर्माण के अभियान को लेकर भी सवाल उठाए। वहां के लोगों ने यह भी कहा कि जब यह आंदोलन उनका है तो राजन सिंह की यहां क्या जरूरत है?

यह भी पढ़ें: 'क्या पता राष्ट्रपति बनने का ऑफर मिला हो', अब हर्ष दुबे पर अजीत भारती ने कसा तंज

कौन हैं राजन सिंह?

राजन सिंह बिहार के सारण जिले के छपरा स्थित मदबा बसइया गांव के रहने वाले हैं। उनका दावा है कि उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ाई शुरू की थी लेकिन भेदभाव के कारण पढ़ाई छोड़नी पड़ी। इसके बाद उन्होंने मेरठ में अपनी शिक्षा पूरी की। मीडिया रिपोर्ट के मुताबकि, राजन सिंह का यह भी दावा है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सलाह पर वह बिहार में सक्रिय हुए। 8 अगस्त 2025 को उन्हें बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

Related Topic:#Viral News

और पढ़ें