logo

ट्रेंडिंग:

चौथे बच्चे पर 21, पांचवें पर देंगे 31 हजार, हिंदू रक्षा दल का यह कैसा एलान?

हिंदू रक्षा दल के विवादित कार्यकर्ता पिंकी चौधरी ने एलान किया है कि अगर कोई हिंदू ज्यादा बच्चा पैदा करता है तो उसे इनाम दिया जाएगा।

Pinki Chaudhry

हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी। Photo Credit: PinkiChaudhry/X)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Budget2

हिंदू रक्षा दल के संस्थापक भूपेंद्र तोमर उर्फ पिंकी चौधरी ने एलान किया है कि जो हिंदू ज्यादा बच्चे पैदा करेंगे, उन्हें आर्थिक मदद दी जाएगी। उनके चौथे और पांचवें बच्चे की पढ़ाई और लिखाई का खर्च भी हिंदू रक्षा दल देगा। उन्होंने कहा है कि अगर मुस्लिम आबादी बढ़ रही है, ऐसे में अगर हिंदुओं ने ज्यादा बच्चे नहीं पैदा किए तो हिंदू कमजोर होगा, जिसकी वजह से भारत कमजोर होगा। 

पिंकी चौधरी, गाजियाबाद में रहते हैं। वह हिंदूवादी नेता हैं और साल 2013 से ही हिंदू रक्षा दल के नाम से अपना संगठन चला रहे हैं। पिंकी चौधरी, अपने विवादित बयानों की वजह से अक्सर चर्चा में रहते हैं, उन्होंने कुछ दिन पहले गाजियाबाद में तलवारें बांटी थीं। 

यह भी पढ़ें: 'हिंदुओं की रक्षा' के लिए तलवार बांटने वाले पिंकी चौधरी की कहानी क्या है?

'चौथे बच्चे पर 21, पांचवें पर 31 हजार'

पिंकी चौधरी ने कहा, 'हिंदी एक-दो बच्चे पैदा कर रहे हैं। यह भारत के लिए घातक होगा। मुसलमान 10 से 12 बच्चे पैदा करते हैं। मुस्लिम, भारत पर कब्जा करना चाहते हैं। उनकी सोच, सनातन धर्म को खत्म करने की है। हिंदू परिवार, आर्थिक कारणों से बच्चे पैदा नहीं करना चाहते हैं।'

पिंकी चौधरी, अध्यक्ष, हिंदू रक्षा दल:-
अगर हिंदू आर्थिक वजहों से बच्चे पैदा नहीं करना चाहता है तो अब करे। हम चौथे बच्चे पर 21 हजार देंगे और पांचवें पर 31 हजार रुपये देंगे। हिंदू परिवार कमजोर होते जा रहे हैं, अब 4-6 बच्चे पैदा करने की जरूरत है। 

पढ़ाई लिखाई का खर्च उठाने का दावा

पिंकी चौधरी ने कहा, 'अगर 4-5 बच्चों का खर्च उठाने में परेशानी होगी तो शिक्षा की व्यवस्था हम करेंगे। हिंदू आबादी कम होने से चाचा, मामा, बुआ जैसे रिश्ते खत्म हो जाएंगे. आप लोग अपने परिवार को ज्यादा बढ़ाओ, ज्यादा बच्चे पैदा करो। जिस घर में 3-4 बच्चे होंगे, कोई पुलिस में जाएगा, कोई सेना में। सीमा सुरक्षित रहेगी। सारे हिंदू संगठन एक होंगे, भारत मजबूत होगा।  

 

 



यह भी पढ़ें: मुसलमानों को गाली देकर बनेगा हिंदू राष्ट्र? धीरेंद्र शास्त्री ने बदले सुर


कौन है पिंकी चौधरी उर्फ भूपेंद्र तोमर?

पिंकी चौधरी का असली नाम भूपेंद्र तोमर है। गाजियाबाद के रहने वाले पिंकी चौधरी आए दिन विवादित बयान देते हैं और मुस्लिमों के खिलाफ बोलते हैं। कभी बजरंग दल में रहने वाले पिंकी का अब अपना संगठन है। पिंकी चौधरी ने बताया है कि 2 लाख से ज्यादा कार्यकर्ता इस दल से जुड़े हैं। 

पिंकी चौधरी, गाजियाबाद के शालीमार गार्डन में रहते हैं। पिंकी चौधरी कई बार विवादों रहे हैं। साल 2020 में पिंकी चौधरी ने JNU हिंसा की जिम्मेदारी ली थी। जनवरी 2026 में उन्होंने तलवारें बांटी थीं और बेटे के साथ गिरफ्तार हुए थे। वह अक्सर सांप्रदायिक तनाव बढ़ाते नजर आते हैं। 

यह भी पढ़ें: '40 दिन में साबित करें हिंदू हैं वरना', CM योगी को अविमुक्तेश्वरानंद की चेतावनी

 पिंकी चौधरी का हिंदू रक्षा दल करता क्या है?

हिंदू रक्षा दल की स्थापना साल 2013 में हुई थी। दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी हैं। यह संगठन 'लव जिहाद' रोकने, गौ-रक्षा और अन्य 'हिंदू मुद्दों' की राजनीति करता है। पिंकी चौधरी पहले बजरंग दल के सदस्य थे, साल 2012 में अलग होकर अपना संगठन बनाया था। संगठन के लोग आए दिन विवादित बयान देते हैं।  

 

Related Topic:#Viral News

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap