logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'BJP अनपढ़ गुंडों की पार्टी', राघव चड्ढा के पुराने बयान उनके लिए बने आफत

राघव चड्ढा कल तक आम आदमी पार्टी में थे लेकिन कल उन्होंने 6 अन्य सांसदों के साथ पार्टी से बगावत कर दी और बीजेपी में शामिल हो गए। अब उनके पुराने बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

Raghav Chadha

राघव चड्ढा और अरविंद केजरीवाल। Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

आम आदमी पार्टी को कल एक बड़ा झटका लगा। पार्टी के 10 राज्यसभा सांसदों में से 7 ने पार्टी छोड़ दी है। राघव चड्ढा के नेतृत्व में इन सांसदों ने बगावत की है और भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की घोषणा की है। इन में से राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल तो आधिकारिक तौर पर बीजेपी में शामिल हो गए। इस बगावत का नेतृत्व करने वाले चड्ढा अब सोशल मीडिया पर जनता के निशाने पर हैं। उनके पुराने बयान ही उनके लिए आफत बन रहे हैं। कभी बीजेपी को गुंड़ों और चोरों की पार्टी बताकर अब खुद बीजेपी में शामिल हो गए तो लोग कह रहे हैं कि अब आप भी चोर बन गए। 

 

राघव आम आदमी पार्टी के सबसे मुखर नेताओं में से एक थे। राज्यसभा में भाषण देना हो या फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस करनी हो पार्टी की तमाम गतिविधियों में वह आगे रहते थे। बीजेपी पर ऐसे तीखे हमले करते थे कि बीजेपी वालों को जवाब देने के लिए तमाम प्रवक्ताओं की फौज मैदान में उतारनी पड़ती थी। सोशल मीडिया की दुनिया में राघव बीजेपी विरोधियों को खूब पसंद आते थे। आम लोग भी उनकी तार्किक बातों से प्रभावित होते थे लेकिन राघव बीजेपी पर हमला करते-करते वह कब 'मीर जाफर' हो गए आम आदमी पार्टी को भी पता नहीं चला। हालांकि, उनके पुराने बयान अब उनके लिए सिर दर्द जरूर बनने वाले हैं। 

 

यह भी पढ़ें: पार्टी छोड़ी फिर भी सांसद बने रहेंगे AAP के 7 बागी सांसद? BJP का प्लान समझिए

बीजेपी को बताया गुंड़ों की पार्टी

एक इंटरव्यू में राघव चड्ढा ने बीजेपी को गुड़ों की पार्टी बता दिया था। उन्होंने कहा था कि मेरा मानना है कि बीजेपी गुंड़ों की पार्टी है। अनपढ़ गुड़ों की पार्टी है। वे सिर्फ गुंडागर्दी करते हैं। अब उनके इस बयान की कई क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और लोग उनके खूब मजे ले रहे हैं। 

 

संबित पात्रा को बताया था चुनाव आयुक्त का दावेदार

 

राज्यसभा में राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी की ओर से मोर्चा संभालते थे। चुनाव आयुक्त की नियुक्ति को लेकर हुई चर्चा में राघव चड्ढा ने एक बार कहा था कि यह बिल यस मैन को प्रमोट करता है। वह दिन भी दूर नहीं कि अगर बीजेपी चाहे तो संबित पात्रा को इलेक्शन कमिश्नर बना सकती है। कल संबित पात्रा देश के चीफ इलेक्शन कमिश्नर बना सकती है। 

 

यह भी पढ़ें: 'मुझे लगता पंजाब सरकार गिर जाएगी', राघव चड्ढा के कदम पर किसने क्या बोला?

बिक गए राघव?

एक बार राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी के मंच से कहा था कि आज तक वह रकम नहीं बनी और वह आदमी पैदा नहीं हुआ जो राघव चड्ढा को आम आदमी पार्टी से अलग कर सके। उनका यह बयान तो सोशल मीडिया पर भयंकर वायरल हो रहा है। लोग राघव को ट्रोल कर रहे हैं। उनसे सवाल कर रहे हैं कि क्या वह रकम बन गई है जिसमें आप बिकने वाले थे। 

 

 

भारतीय जनता पार्टी को विपक्ष लगातार वॉशिंग मशीन बताते रहा है। राघव चड्ढा एक वीडियो में कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी वॉशिंग मशीन है जो बिना डिटर्जेंट पाउडर के दमदार सफाई देती है। एक तरफ से तथाकथित भ्रष्टाचारी डालो और दूसरी तरफ से क्लिन चिट निकलती है।


और पढ़ें