logo

ट्रेंडिंग:

अमेरिका में जन्मा रिकॉर्ड 6kg का बच्चा, 6 महीने के बच्चे बराबर पहनता है डायपर

अमेरिका में अबतक का सबसे भारी बच्चा पैदा हुआ है। बच्चे का जन्म के समय वजन लगभग 6 किलो का था।

baby boy heavy weight

शॉन जूनियर और मार्गोट। Photo Credit (Cayuga Health, A Member of Centralus Health/Facebook)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

इस दुनिया में कुछ भी होना संभव है। हालांकि, असंभव चीजों पर हैरानी जरूर होती है। ऐसी ही हैरान करने वाली खबर अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर से आई है। दरअसल, न्यूयॉर्क में एक महिला ने 5.9 किलोग्राम के बच्चे को जन्म दिया है। यह अपने आप में रिकॉर्ड है। बच्चे का जैसे ही जन्म हुआ, उसे देखते ही परिवार और हॉस्पिटल स्टाफ हैरान हो गए। दरअसल, यह नवजात बच्चा जन्म के समय नवजात बच्चों के औसत वजन से लगभग दोगुने वजन का है।

 

बच्चे का नाम शॉन जूनियर रखा गया है। इसके माता का नाम टेरीका और पिता का नाम शॉन है। शॉन जूनियर का जन्म 31 जनवरी को केयुगा मेडिकल सेंटर में हुआ। हॉस्पिटल ने कहा कि वह यहां पैदा हुआ अब तक का सबसे भारी बच्चा है।

 

यह भी पढ़ें: 'मुसलमानों के लिए यह रोड नहीं है...', हिंदू रक्षा दल की हरकत पर उठे सवाल

'पहले से पता था बच्चा भारी पैदा होगा'

द न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, टेरीका और शॉन ने कहा कि उन्हें पहले से पता था कि उनका बच्चा भारी पैदा होगा। मगर, जब उन्होंने बच्चे के पैदा होने के बाद देखा तो दोनों चौंक गए। टेरीका ने कहा, 'हमें पता था कि वह बड़ा होगा, लेकिन हमने इसकी उम्मीद नहीं की थी।'

3-6 महीने के बच्चों वाली पहनता है डायपर

टेरीका चार बच्चों की मां हैं। उन्होंने बताया कि उनका बेटा शॉन जूनियर अभी से तीन से छह महीने के बच्चों वाला डायपर पहनता है। उन्होंने कहा, 'ऐसा लग रहा है जैसे मैं सीधे तीन महीने के बच्चे के पास आ गई हूं।'

 

यह भी पढ़ें: 'एपस्टीन फाइल्स दबाने के लिए मुझे बदनाम किया...', अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा आरोप

डॉक्टरों और नर्सों ने क्या कहा?

हॉस्पिटल के डॉक्टरों और नर्सों ने कहा कि बच्चे का जन्म असामान्य था लेकिन सावधानी से इसे सफल बना दिया गया। बाद में हॉस्पिटल ने Facebook पर एक दिल को छू लेने वाली तस्वीर शेयर की जिसमें बेबी शॉन जूनियर एक और न्यूबोर्न बच्ची, मार्गोट के साथ दिख रहा है, जिसका वजन सिर्फ 1.8 किलोग्राम था। यह बच्ची भी शॉन के साथ पैदा हुई थी।

 

पोस्ट में आगे कहा गया, 'एक परिवार ने शॉन जूनियर का स्वागत किया, जो रिकॉर्ड बनाने वाला 13 पाउंड का न्यूबोर्न बेबी है। यह हॉस्पिटल में पैदा हुआ अब तक का सबसे भारी बच्चा है, जबकि दूसरे परिवार ने नन्ही मार्गोट के आने का जश्न मनाया, जिसका वजन सिर्फ 4 पाउंड था।'

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap