रूस से भारत आई अनास्तासिया शरोवा ने सोशल मीडिया पर अपनी उन आदतों के बारे में बताया है जिन्हें अपनाने के लिए उनके भारतीय ससुराल वालों को अपने जीने का तरीका काफी बदलना पड़ा। अक्सर लोग सोचते हैं कि विदेशी बहू भारत आकर यहां के तौर-तरीके सीखेगी लेकिन यहां खास बात यह है कि एक भारतीय परिवार ने अपनी रूसी बहू के रहन-सहन के लिए खुद को बदला और उनके साथ तालमेल बिठाया।
जब कोई विदेशी लड़की भारतीय घर में आती है तो ज्यादातर लोग यही उम्मीद करते हैं कि वही यहां के रीति-रिवाजों को अपनाए लेकिन इस बार भारतीय ससुराल वालों ने खुले दिल से अपनी बहू के तौर-तरीकों का अपनाया और रोज के रहन-सहन में कई बड़े बदलाव किए। इस बात को देखकर सोशल मीडिया पर भी लोग इस परिवार की खूब तारीफ कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: पुलिस ने पैर में मारी गोली, पानी मांगने लगा मासूम को जमीन पर पटकने वाला दरिंदा
वीडियो में रूसी बहू ने क्या-क्या बताया?
अनास्तासिया ने वीडियो में बताया कि उनके खान-पान की आदत भारतीय परिवार से काफी अलग है। जहां भारत में रोज ताजा खाना बनता है वहीं वह एक ही बार में बहुत सारा खाना खासकर सूप बनाकर रख देती हैं और उसे तीन से पांच दिनों तक लगातार खाती हैं। इसके अलावा उनका चेहरा बात करते समय बिल्कुल गंभीर रहता है जिसे रूस में 'स्लाविक स्टेयर' कहते हैं। इस वजह से घर वाले शुरू में डर जाते थे कि कहीं वह नाराज तो नहीं हैं बल्कि वह उनका स्वाभाविक चेहरा होता है। वह शादी से पहले साथ रहने यानी लिव-इन रिलेशनशिप को भी नॉर्मल मानती हैं जो रूस में बहुत आम है।
बातचीत करने में और मेहमानों का स्वागत करने में भी काफी फर्क है वह किसी मेहमान के घर आते ही तुरंत पानी या चाय नहीं पूछतीं और बातचीत में किसी भी बात को घुमा के नहीं करती बल्कि सीधे मुंह पर 'ना' कह देती हैं अगर उन्हें कहना होता है तो। बड़ों और टीचर्स को आदर देने के लिए भी वह सीधे उनका नाम लेकर बुलाती हैं जो रूस में आम बात है। इसके अलावा वह पुरुषों और महिलाओं का एक साथ सौना यानी स्टीम बाथ में जाना भी नॉर्मल मानती हैं और किसी से भी मिलने का प्लान कई दिन पहले से ही एडवांस में तय करना पसंद करती हैं।
यह भी पढ़ें: तपती धूप में लंगर लगाकर बांट दी शराब वाली चुस्की, वीडियो वायरल; अब हुआ गिरफ्तार
उनके यहां पार्टी में ड्रिंक करने से पहले लंबा भाषण देने की आदत है जिसे यहां बिकुल नहीं माना जाता और उनके यहां के परिवार के लिए नई है। अनास्तासिया को घर के कामों के लिए नौकर या मेड रखना बिल्कुल पसंद नहीं है वह सारा काम खुद करती हैं। साथ ही पड़ोसियों से बहुत ज्यादा बातचीत करना वह पसंद नहीं करती है और अपनी अपनी प्राइवेसी को ज्यादा जरूरी मानती हैं।
सोशल मीडिया पर लोगों का रिएक्शन
अनास्तासिया के इस वीडियो पर इंस्टाग्राम यूजर्स के काफी मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं और लोग इन बातों को खुद से रिलेट कर पा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि अगर खाने वाली बात को हटा दें तो मैं भारतीयों से ज्यादा रूसी तौर-तरीकों जैसा हूं और नए जमाने में ये आदतें यहां भी आम हो जाएंगी।
दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि एडवांस प्लानिंग और नौकर न रखने वाली बात को छोड़ दें तो बाकी सारी बातें एकदम बढ़िया हैं साथ ही भारत में गर्मी ज्यादा होती है इसलिए मुझे ठंडा पानी पसंद है। एक और यूजर ने लिखा कि हां, मैं इन बातों को पूरी तरह मानता हूं। वहीं वीडियो को बहुत ध्यान से देखने वाले एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि आपकी चाय बहुत गर्म थी, उसे जल्दी ठंडा करने के लिए आप नीचे रखे दूसरे कप में थोड़ा सा पलट सकती हैं।