महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में साइबर क्राइम को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए एक कार्यक्रम हुआ, जहां कॉमेडियन
समय रैना
और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद थे। इस कार्यक्रम के दौरान समय रैना साइबर पुलिस की तारीफ करते नजर आए। समय रैना ने बताया कि उन्होंने साइबर नंबर सेव किया है। नंबर सेव करने की वजह उन्होंने मजाकिया अंदाज में बताई। समय रैना ने बताया कि उन्हें कई बार साइबर नंबर से फोन आ चुका है, जिसे सुन कार्यक्रम में मौजूद सभी लोग हंसने लगे। समय रैना ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ कि पुलिस घर से उठाकर ले आई और सम्मानित कर रही है। इस कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मुंबई में बुधवार को साइबर क्राइम से जागरूकता के लिए कार्यक्रम हुआ था। जहां साइबर जागरूकता शॉर्ट फिल्म और 1930 महाराष्ट्र साइबर एंथम लॉन्च किया गया। इसी वजह से कॉमेडियन समय रैना महाराष्ट्र के साइबर नंबर की तारीफ कर रहे थे। इस कार्यक्रम में समय रैना के अलावा एक्टर पंकज त्रिपाठी, शरद केलकर, आशीष विद्यार्थी, जावेद जाफरी, एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे और सिंगर सुनिधि चौहान मौजूद थे।
यह भी पढ़ें: iPhone केस: मां के पैर धोकर आरती करता था बेटा, आखिरी वीडियो रुला देगा
क्या बोले समय रैना?
समय रैना ने कहा, 'इस सम्मान के लिए शुक्रिया, महाराष्ट्र साइबर और मेरा रिश्ता बहुत टाइम से चलता आ रहा है और हां 1930 बहुत ग्रेट नंबर है। मैंने तो यह नंबर सेव किया है क्योंकि कई बार मुझे यही से कॉल आ जाता है। बहुत ज्यादा एक्टिव है महाराष्ट्र साइबर। चाहे आप अमेरिका में हो या भारत में हो, वे आपको पकड़ लेंगे। जो कि बहुत अच्छी बात है।'
इसके बाद समय ने कहा, 'आज पहली बार ऐसा हुआ है कि साइबर सेल के ऑफिसर एक कॉमेडियन के घर गए। सुबह-सुबह घर से उठा लिया लेकिन इस बार सम्मानित किया गया। तो इसके लिए थैंक्यू।'
यह भी पढ़ें: TC नहीं मिला तो छात्रों ने स्कूल स्टाफ को पीट दिया, झगड़े का वीडियो वायरल
CM ने की जागरूकता की अपील
इस कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने खास बातें की थीं। उन्होंने कहा कि साइबर क्राइम को रोकने के लिए सबसे मजबूत हथियार जागरूकता है। उन्होंने बताया कि कॉमेडियन, एक्टर और सिंगर के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को संदेश दिया गया कि जब लोगों को लगे कि उनके साथ साइबर फ्रॉड हो रहा है, वे तुरंत 1930 नंबर पर फोन करें। इसी वजह से साइबर क्राइम की जागरूकता के लिए ही कार्यक्रम हुआ, जहां समय रैना से लेकर कई एक्टर्स को बुलाया गया ताकि इन कलाकारों के जरिए लोगों को साइबर क्राइम को लेकर जागरूक हो सके।