logo

मूड

ट्रेंडिंग:

3 महीने पहले चोरी हुई थी स्कूटी, अब चालान कटा तो दिख गया चोर का चेहरा

स्कूटी चोरी होने चोरी होने के तीन महीने बाद ट्रैफिक पुलिस ने पीड़ित शख्स को चालान भेजा, जिसमें स्कूटी चोर का चेहरा नजर आ रहा है। घटना को लेकर सोशल मीडिया पर कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी है।

the thief face revealed after a challan

Photo Credit- Faisal Rahman (x account)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

हैदराबाद के फैजल रहमान का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में फैजल रहमान ने स्कूटी पर बैठे एक शख्स की फोटो शेयर की है और दावा किया है कि स्कूटी पर बैठा शख्स वही चोर है, जिसने तीन महीने पहले उनकी स्कूटी चुराई थी। फैजल को इस बात का पता तब चला जब स्कूटी का ट्रैफिक चालान कटा और ट्रैफिक पुलिस की तरफ से उन्हें चालान की फोटो शेयर की गई, जिसमें कथित तौर पर स्कूटी चोर की शक्ल दिख रही है।

 

फैजल रहमान की स्कूटी तीन महीने पहले चोरी हुई थी, जिसके बाद उन्होंने हबीब नगर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई थी लेकिन पिछले तीन महीनों में पुलिस स्कूटी चोर को ढूंढने में असफल रही है। इस पोस्ट के जरिए फैजल ने हबीब नगर पुलिस से अनुरोध किया है कि वे उनकी स्कूटी चोर पर कानूनी कार्रवाई करें। फैजल का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस पोस्ट के कमेंट बॉक्स में लोगों ने अपनी राय दी है।

 

यह भी पढ़ें: सुनंदा शर्मा के लाइव कॉन्सर्ट में अचानक स्टेज पर कूद पड़ा फैन, वायरल हुआ वीडियो

क्या है वायरल पोस्ट?

फैजल रहमान नाम के व्यक्ति ने 7 अप्रैल की रात 10:20 बजे एक पोस्ट किया था। इस पोस्ट में उन्होंने स्कूटी पर बैठे एक आदमी की फोटो शेयर की है। फोटो में मौजूद आदमी पर आरोप लगाते हुए उन्होंने लिखा, 'डियर हैदराबाद पुलिस, मेरी स्कूटी तीन महीने पहले ही चोरी हो गई थी और मैंने हबीब नगर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई थी। आज उसी स्कूटी का मुझे ट्रैफिक चालान मिला है, जिसमें चोर का चेहरा साफ तौर पर दिख रहा है।' इसके बाद उन्होंने हैदराबाद पुलिस से इस मामले की जांच करने की मांग की है।

क्या है लोगों की राय?

इस पोस्ट को लगभग 1.2 मिलियन लोगों ने देखा है, जिसमें 6 हजार लोगों ने रीशेयर किया है और 590 लोगों ने पोस्ट पर कमेंट किया है। एक शख्स ने कहा है, 'पुलिस को ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ सख्त और गंभीर कार्रवाई करनी चाहिए। जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हमें इसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए और किसी को भी हेलमेट के बिना वाहन चलाने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।'

 

यह भी पढ़ें: बेटी का तलाक हुआ फिर पिता ने क्यों ढोल-नगाड़े बजवाए? वजह दिल छू लेगी

 

दूसरे व्यक्ति ने कहा है, 'उसे चोर मत कहो, क्या पता वह खुद पीड़ित हो, जिसने चोर से स्कूटी खरीदी हो।'

 

तीसरे व्यक्ति ने कमेंट किया, 'यह तो वाकई चौंकाने वाली बात है। FIR दर्ज हुए कई महीने हो गए और सिस्टम अभी भी पीड़ित को चालान भेज रहा है। इसका मतलब यह है कि चालान ने पुलिस से ज्यादा जांच कर ली है।'

 

चौथे व्यक्ति ने कहा, 'भगवान भी चाहते हैं कि आपकी स्कूटी आपको वापस मिल जाए।'

Related Topic:#Viral News

और पढ़ें