logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मंच पर भिड़े UP के बिजली मंत्री औप सपा सांसद, वीडियो वायरल

मऊ में एक उद्घाटन समारोह के दौरान उत्तर प्रदेश के उर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा और सांसद राजीव राय की आपस में बहस हो गई।

ak sharma and rajiv rai

आपस में बहस करते दोनों नेता। Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

पूर्वी उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में रविवार को दोहरीघाट-औड़िहार मेमू ट्रेन उद्घाटन समारोह हुआ। इस परियोजना के उद्घाटन होने से दर्जनों जिलों के लोगों को फायदा मिलेगा। उद्घाटन कार्यक्रम में यूपी के बिजली मंत्री अरविंद शर्मा और मऊ के सांसद राजीव राय मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह के दौरान दो राजनीतिक पार्टियों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हो गई। बात यहां तक पहुंच गई कि मंत्री और सांसद की आपस में बहस हो गई। 

 

वहां, मौके पर मौजूद पुलिस ने दोनों पार्टियों के समर्थकों को समझा बुझाकर शांत कराया, तब जाकर उद्घाटन समारोह संपन्न हो पाया। एके शर्मा बीजेपी से हैं और राजीव राय समाजवादी पार्टी से। दोनों नेताओं के वहां मौजूद होने से बड़ी संख्या में दोनों दलों के कार्यकर्ता भी आए हुए थे।

 

यह भी पढ़ें: 'जिप खोली, गंदा इशारा किया...,' ऑटो ड्राइवर ने की छात्रा से छेड़छाड़

पूरा मामला जानिए हुआ क्या?

दरअसल, मेमू ट्रेन के उद्घाटन के दौरान मंत्री एके शर्मा समेत जिले के जनप्रतिनिधि और बीजेपी के पदाधिकारी दोहरीघाट पर मौजूद थे। इसी दौरान सपा सांसद राजीव राय अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। इस दौरान सपा और बीजेपी कार्यकर्ता जोर-जोर से नारेबाजी करने लगे। देखते ही देखते दोनों तरफ के कार्यकर्ता आपस में धक्का-मुक्की करने लगे। इसके बाद पुलिस ने हंगामा कर रहे कार्यकर्ताओं को पीछे धकेल कर मामला शांत करवाया।

सपा नेताओं को मंच से उतारने का प्रयास

तभी प्रशासन ने समाजवादी पार्टी के कुछ स्थानीय बड़े नेताओं को मंच से उतारने का प्रयास किया। पुलिस ने मंच से सपा नेताओं को धक्का देकर उतारना शुरू किया, तभी सांसद राजीव राय ने पुलिस से भिड़कर अपने कार्यकर्ताओं के साथ धक्का-मुक्की होने से बचाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सांसद राजीव राय और मंत्री एके शर्मा के बीच बहस भी हो रही है। 

 

 

 

एके शर्मा और राजीव राय के बीच बहस

इसी कार्यक्रम में मंत्री एके शर्मा ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता समाजवादी कार्यकर्ताओं की कुटाई ना कर दें उन्हें इस बात का डर था। उनके इस बयान पर राजीव राय ने जवाब देते हुए कहा, 'कुटाई कर देते मंत्री जी तो फोर्स लिए रहते। किसी कार्यकर्ता को पीटने का दुस्साहस मत कीजिएगा।'

 

यह भी पढ़ें: नोएडा में युवक थूककर बना रहा था पिज्जा, वीडियो वायरल होने पर गिरफ्तार

 

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसी भाषा दोबारा मत बोलिएगा। कुटाई करेंगे तो आप तमाशा देख लेंगे। अपनी गुंडई और गुंडों को अपने जेब में रखिए। 


और पढ़ें