देश की 'सिलिकॉन वैली' नाम से मशहूर बेंगलुरु में एक BSC में पढ़ने वाली छात्रा के साथ सड़क पर छेड़छाड़ हुई है। छात्रा, पूर्वी बेंगलुरु के क्लीवलैंड टाउन के पास प्रोमेनेड रोड पर खड़ी, वहीं एक ऑटो ड्राइवर ने चलती सड़क पर उसके साथ बदसलूकी करने की कोशिश की है।
ऑटो ड्राइवर ने दिनदहाड़े छात्रा से छेड़छाड़ की है। हैरान करने वाली बात यह है कि दिन में ही ऑटो ड्राइवर ने यह शर्मनाक हरकत की है। छात्रा ने अपनी शिकायत में बताया है कि 7 मई को दोपहर 12.45 बजे के आसपास ड्राइवर ने छात्रा के सामने अश्लील हरकतें की हैं।
यह भी पढ़ें: ‘जो करना है कर लो’, बेंगलुरु में डिलीवरी एजेंट ने महिला के साथ किया गाली-गलौज
ऑटो ड्राइवर ने क्या किया है?
छात्रा, एक कॉलेज में खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के बाद घर लौट रही थी। वह पैदल की सड़क पर चल रही थी। पास में एक ऑटो रिक्शा पार्क था। उसमें बैठे ड्राइवर ने छात्रा की तरफ गंदे इशारे किए। छात्रा असहज हो गई और चीखने लगी।
'पैंट की जिप खोली, अश्लील हरकतें कीं'
छात्रा ने जैसे ही ऑटो ड्राइवर की तरफ देखा, आरोपी ने अपनी पैंट की जिप खोलकर अपना प्राइवेट पार्ट दिखाया और अभद्र हरकतें करनी शुरू कर दीं। आरोपी ड्राइवर ने ऑटो घुमाकर फिर से उसे इशारा किया और अपनी गाड़ी में बैठने पर जोर देने लगा।
यह भी पढ़ें: बहस हुई और पत्नी के सिर पर दे मारा पत्थर, बेंगलुरु में शक के चलते कर दी हत्या
छात्रा ने शोर मचाया तो भागा ड्राइवर
जब छात्रा ने शोर मचाने की कोशिश की तो आरोपी ऑटोरिक्शा लेकर भाग निकला। पीड़िता ने 9 मई को अपने माता-पिता से अपनी आपबीती बताई। छात्रा पुलिस स्टेशन पहुंची और अपनी तहरीर दी। छात्रा, पहले पुलिस में अपनी शिकायत देने से बच रही थी, काउंसलिंग के बाद तैयार हुई और अपना बयान दिया।
पुलिस ने क्या किया है?
पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74, 75 और 79 के तहत केस दर्ज किया है। धारा 74, महिला की गरिमा भंग करने का इरादा से हमले या आपराधिक बल का इस्तेमाल करने पर लगाई जाती है। धारा 75, यौन उत्पीड़न से जुड़ी है और धारा 79, महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले शब्द, गंदे इशारों से जुड़े अपराधों से संबंधित है।
अब आगे क्या?
पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की है, लेकिन फुटेज में ऑटो का रजिस्ट्रेशन नंबर साफ नहीं दिख रहा है। पुलिस ने फुटेज को कमांड सेंटर भेजकर मदद मांगी है। पुलिस केस की छानबीन में जुटी है।