logo

मूड

ट्रेंडिंग:

रील बनाने से रोका तो प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, रो रहे 3 बच्चे, पति का बुरा हाल

इंस्टाग्राम पर रील बनाने के झगड़े में तीन बच्चों की मां 90 हजार रुपये और गहने लेकर अपने प्रेमी के साथ भाग गई। अब परेशान पति ने पुलिस से अपने पैसे और जेवर वापस दिलाने की मांग की है।

AI Generated Image

प्रतीकात्मक तस्वीर, AI Generated Image

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में इंस्टाग्राम पर रील्स बनाने के विवाद में एक महिला अपने तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। पति द्वारा रील बनाने का विरोध करने पर महिला नाराज हो गई थी। इसके बाद वह घर में रखे 90 हजार रुपये कैश और सारे कीमती जेवर लेकर चली गई। इस घटना के बाद पीड़ित पति ने स्थानीय पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है और अपनी गाढ़ी कमाई वापस दिलाने की गुहार लगाई है। पुलिस अब महिला और उसके प्रेमी की तलाश में जुट गई है।

 

यह पूरी घटना इकौना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भंवरी भगवानपुर गांव की है। पति के मुताबिक, उसकी पत्नी दिन-भर इंस्टाग्राम पर रील्स बनाने और वीडियो देखने में व्यस्त रहती थी। पति को उसका हर समय मोबाइल फोन में लगे रहना पसंद नहीं था। उसने अपनी पत्नी को समझाते हुए कहा था कि लोग और समाज क्या कहेंगे, इसलिए वीडियो बनाना बंद करो और बच्चों पर ध्यान दो। पति की यह रोक-टोक पत्नी को बहुत बुरी लगी और वह घर छोड़कर चली गई।

 

यह भी पढ़ें: 1.7 लाख का इनामी कांट्रैक्ट किलर ढेर, अयोध्या में STF ने किया बड़ा शिकार

पहले से चल रहा था प्रेम संबंध

महिला का पहले से ही एक दूसरे व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध था। पति द्वारा मोबाइल इस्तेमाल करने और रील बनाने से मना करने के बाद महिला मन ही मन नाराज चल रही थी। इसके बाद जैसे ही महिला को मौका मिला वह अपने उसी प्रेमी के साथ घर से भाग गई। महिला घर से जाते समय अपने तीन बच्चों को भी अकेला छोड़ गई। अब पीड़ित पिता ही घर पर अकेले तीनों बच्चों की देखभाल कर रहा है। इसके साथ ही महिला घर की अलमारी में रखे 90 हजार रुपये नगद और सारे सोने-चांदी के कीमती जेवरात भी अपने साथ ले गई।

 

यह भी पढ़ें: गुस्से में अंधा हुआ बड़ा भाई, मामूली विवाद में सिलेंडर पटककर ले ली छोटे की जान

पति की मांग

पति ने इकौना थाने में प्रार्थना पत्र देकर पुलिस से न्याय की मांग की है। पति का कहना है कि उसकी पत्नी अब जिसके भी साथ रहना चाहती है रहे लेकिन उसकी मेहनत की कमाई और जेवर वापस दे जाएं। पति ने यह भी लिखित में दिया है कि भविष्य में यदि उसकी पत्नी कोई गलत कदम उठाती है तो उसकी जिम्मेदारी पति या उसके परिवार की नहीं होगी। इकौना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और महिला की लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Topic:#State News#UP Police

और पढ़ें