logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'सरकारी नौकरी लग गई...', आंखों में आंसू लिए असहाब अंसारी ने दी गुड न्यूज

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और स्टैंड अप कॉमेडियन असहाब अहमद अंसारी को सरकारी नौकरी मिल गई है। उन्होंने आंखों में आंसू लिए सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर यह गुड न्यूज दी है।

Ashab Ahmad Ansari

असहाब अंसारी, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और स्टैंड अप कॉमेडियन असहाब अहमद अंसारी की सरकारी नौकरी लग गई है। उन्होंने हाल ही में एक वीडियो जारी कर बताया कि वह उन्होंने SSC CGL का एग्जाम क्रैक कर लिया है और अब वह इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में इंस्पेक्टर बन गए हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि असहाब अंसारी की आंखों में आंसू हैं और वह भालवुक भी हैं। उन्होंने अपने चाहने वालों को आंखों में आंसू लेकर यह गुड न्यूज दी और अब उनकी जमकर तारीफ हो रही है। 

 

असहाब अहमद अंसारी UPSC की तैयारी करते थे और साथ में वह यूट्यूब पर कंटेट भी पोस्ट करते थे। धीरे-धीरे वह सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और स्टैंड अप कॉमेडियन बन गए। अलग-अग प्लेटफॉर्म्स पर लाखों लोग उन्हें फॉलो करते हैं। 

 

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी पर आरोप लगाने वाले विग्नेश शिशिर Z+ सुरक्षा क्यों मांगने लगे?

पापा सरकारी टीचर 

 

सरकारी नौकरी लगने के बाद असहाब अंसारी ने बताया कि उनके पापा सरकारी टीचर हैं। उन्होंने अपनी नौकरी के बारे में बताते हुए कहा कि SSC CGL 2025 के रिवाइज्ड रिजल्ट में मेरा  सिलेक्शन इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में ऑफिस सुप्रिंटेंडेंट के पद पर हो गया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि पहले उनका एग्जाम कुछ ही नंबरों से रह गया था। उन्होंने बताया कि जब लोग उनके पिता से पूछते होंगे तो मुझे बुरा लगता था कि वह कैसे जवाब देते होंगे। उन्होंने कहा कि अब मास्टर साहब बताएंगे कि उनका बेटा इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में है। 

संघर्ष पर क्या बोले?

अशाब अहमद अंसारी ने कहा कि मेरे पास नॉलेज बहुत थी लेकिन मेरे पास कुछ दिखाने को नहीं था। मेरे पास वह क्रेडिबिलिटी नहीं थी। मैं जानता था की परीक्षा कैसे निकल सकती है। मेरे 311 नंबर आए थे लेकिन कटऑफ 315 गई थी। रिवाइज्ड रिजल्ट में कटऑफ 311 गई तो उनका सिलेक्शन हो गया। 

 

उन्होंने बताया कि 1 साल पहले जब उनका पेपर नहीं निकला था तो उन्होंने स्टेटस लगाया था कि जब किस्मत अच्छी नहीं होती तो मेहनत भी काम नहीं आती। उन्होंने कहा, 'अब किस्मत अच्छी थी तो पेपर भी निकल गया।' उन्होंने कहा कि संघर्ष के बारे में तो बहुत कुछ कहा जा सकता है और आज लोग मान भी लेंगे लेकिन बस इतना कहना चाहूंगा कि अब नौकरी मिल गई है। 

 

यह भी पढ़ें: डीजल-पेट्रोल और CNG के दाम बढ़े, अब दिल्ली में हाइड्रोजन से चलेगी बस

 

स्टूडेंट लाइफ पर बनाते हैं वीडियो

असहाब अंसारी सरकारी नौकरी की तैयारी के साथ-साथ सोशल मीडिया पर वीडियो भी डालते थे। वह ज्यादातर वीडियो स्टूडेंट लाइफ से जुड़े हुए डालते थे। यूट्यूब, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। वह स्टैंड अप कॉमेडियन भी हैं और इससे अच्छी कमाई भी करते हैं। दावा है कि उनकी मासिक कमाई 10 लाख रुपये से ज्यादा है। यूट्यूब पर उनके 6 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। सोशल मीडिया पर लोग अब उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। 

Related Topic:#Social Media

और पढ़ें