SSC प्रोटेस्ट: लड़ाई सरकार से, विपक्ष से सवाल क्यों? अभिनय ने बताया
अभिनय शर्मा, सोशल मीडिया पर अभिनय सर के नाम से मशहूर हैं। एसएससी आंदोलन के दौरान वह चर्चा में आए हैं। वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को गणित पढ़ाते हैं। अब ट्रोल हो रहे हैं।

अभिनय सर, एजुकेटर। (Photo Credit: Social media)
स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) में कथित अनियमितताओं के दावे पर दिल्ली से लेकर बिहार तक में हंगामा बरपा है। परीक्षा में सुधारों की मांग को लेकर छात्र और शिक्षकों के समूह सड़कों पर हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों की मांग है कि परीक्षा प्राणाली में सुधार हो, पारदर्शी तरीके से परीक्षाएं आयोजित कराई जाएं। दिल्ली के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DOPT) कार्यालय के पास गुरुवार को बड़ी संख्या में प्रदर्शन हुआ था। प्रदर्शन कर रहे उम्मीदवारों, छात्रों और शिक्षकों पर लाठी चार्ज हुआ था। नीतू सिंह से लेकर अभिनय शर्मा इस प्रदर्शन में छात्रों के साथ उतरे थे। अभिनय शर्मा, अभिनय शर्मा के नाम से लोकप्रिय हैं। वह इस आंदोलन का चेहरा बन गए हैं।
यह परीक्षा 24 जुलाई से शुरू हुई थी। 1 अगस्त को खत्म हुई। उम्मीदवारों का कहना है कि परीक्षा में धांधली हुई है, एग्जाम सेंटर बेहद दूर रखे गए, अनियमिताएं सामने आईं और परीक्षा प्रणाली पर सवाल उठे। छात्रों का यह भी आरोप है कि अभ्यर्थियों का कहना है कि परीक्षा केंद्रों पर माउस तक ढंग से काम नहीं कर रहा था। सॉफ्टवेयर में खामियां आईं। इन्हें लेकर अभिनय शर्मा सोशल मीडिया पर बेहद मुखर हैं। वह छात्रों के साथ आंदोलन का हिस्सा हैं। उन्होंने सरकार की आलोचना के साथ-साथ विपक्ष की भी आलोचना कर दी, जिसके बाद से ही वह लोगों के निशाने पर हैं।
यह भी पढ़ें: SSC ने ऐसा क्या कर दिया कि सड़क पर उतरे छात्र और टीचर? समझें पूरी बात
अभिनय शर्मा ने कहा क्या था?
अभिनय शर्मा ने कहा, 'मैं देश के विपक्ष के नेता राहुल गांधी से इत्तू सा उम्मीद नहीं करता। आज अगर विपक्ष अच्छा होता तो हम लोगों को रोड पर धक्के नहीं खाने पड़ते। विपक्ष की औकात नहीं है कि सवाल करे यूथ का। अगर आज हम यह कहें कि सरकार यूथ को वोट बैंक नहीं समझती तो विपक्ष भी नहीं समझता है।'
अभिनय शर्मा:-
आप सोचिए, हम शिक्षकों की औकात है जो 700 औकात लोग बैठा दिए। विपक्ष की इतनी भी औकात नहीं है कि 700 लोगों को आंदोलन पर बैठा दे। इस देश को केवल सरकार और सरकार चला रहे रहे लोगों ने बर्बाद किया तो इसमें विपक्ष का भी बहुत बड़ा हाथ है।
ट्रोल क्यों हो रहे हैं?
लोगो का कहना है कि जो दल सत्ता में होता है, सवाल उसी से किया जाना चाहिए। राहुल गांधी या विपक्ष की सत्ता देश में नहीं है। देश की सत्ता नरेंद्र मोदी के हाथ में है। धर्मेंद्र प्रधान शिक्षा मंत्री हैं। सवाल उन लोगों से किया जाना चाहिए, सवाल भारतीय जनता पार्टी से किया जाना चाहिए लेकिन अभिनय शर्मा, सवाल कांग्रेस पार्टी से कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें:10 में से 1 टीचर 'नाकाबिल'; कहानी भारत के एजुकेशन सिस्टम की
अभिनय शर्मा की सफाई क्या है?
अभिनय शर्मा, SSC एजुकेटर:-
मेरी बात को कुछ लोगों ने गलत समझा। मेरा इरादा यह नहीं था कि राहुल गांधी फौरन आंदोलन में आ जाएं। मैं सिर्फ ये कह रहा था कि विपक्ष को सरकार से लगातार सवाल करते रहना पड़ेगा जब तक हल न निकले। छात्रों को इंसाफ ना मिल जाए।
अभिनय शर्मा ने कहा, 'मुद्दे पर फोकस रखते हैं, व्यक्ति पर नहीं। किसी को भी किसी भी नेता की नीयत पर सवाल नहीं था, पर संघर्ष में साथ की उम्मीद है। मगर जब पूरा सिस्टम बहरा हो जाए, तो हर तरफ से लगातार आवाज जरूरी होती है।'
अभिनय शर्मा:-
देखिए मेरा उद्देश्य सिर्फ एग्जाम सिस्टम को फेयर कराना है। उसी की लड़ाई लड़ रहे हैं। पानी सिर के ऊपर से निकल गया। तब इतने दुखी हैं। हमारा भी दर्द समझिए। जैसे ही हल निकल जाएगा हमें क्या ही मतलब? हम अपना पढ़ाएं, बच्चे पढ़े। आप लोग एक अच्छा शासन करो। देश को नंबर-1 बनाओ।'
क्या कह रहे हैं लोग?
प्रतीक पटेल नाम के एक शख्स ने लिखा, 'अभिनय शर्मा के इस वीडियो से उनको जज नहीं किया जा सकता है। वह इस सरकार के कार्यशैली पर सवाल उठाते रहे हैं। लेकिन यहां ये कह देना विपक्ष कहां है? राहुल गांधी कहां हैं? यह मेरे अनुसार उचित नहीं है। राहुल जी बड़े नेता हैं उनका अचानक से कहीं आगमन नहीं हो सकता है। किसी शिक्षक संघ ने उन्हें इस आंदोलन की जानकारी पहले से दी थी? क्या किसी ने उन्हें आमंत्रित किया था? शायद नहीं।'
अभिनय शर्मा के इस वीडियो से उनको जज नहीं किया जा सकता है। वो इस सरकार के कार्यशैली पर सवाल उठाते रहे हैं। लेकिन यहां ये कह देना विपक्ष कहां है.? राहुल गांधी कहां हैं.? ये मेरे अनुसार उचित नहीं है। राहुल जी बड़े नेता हैं उनका अचानक से कहीं आगमन नहीं हो सकता है।
— Pratik Patel (@PratikVoiceObc) August 1, 2025
क्या किसी शिक्षक संघ… pic.twitter.com/Z3tLzU68L9
प्रदीप यदुवंशी ने लिखा, 'यह तो टीचर नहीं लगता है यार। यह तो राजनीति का खिलाड़ी है जिसे सत्ता से सवाल पूछने की हिम्मत नहीं लगती है।'
मकबूल अंसारी ने लिखा, 'संघी मानसिकता छिप नहीं सकती है।' एक अन्य शख्स ने लिखा, 'दिल्ली में रहकर भी इतने बड़े मौके से चूकना, एक पप्पू ही ऐसा कर सकता है।' कुछ लोगों ने लिखा कि यह सवाल सत्ता से क्यों नहीं पूछे जाते। कुछ लोगों ने कहा कि अभिनय शर्मा पहले भी राहुल गांधी से मिल चुके हैं लेकिन सवाल क्यों उनसे कर रहे हैं, जबकि वह प्रधानमंत्री नहीं हैं।
यह भी पढ़ें: 1900 करोड़ की डील और ईरानी तेल; ट्रंप ने 6 भारतीय कंपनियों को किया बैन
डॉ. ज्ञान प्रकाश यादव ने लिखा, 'क्या मोदी मॉडल का सिस्टम खराब हुआ है? क्या ऐसा किसी डकैत कोचिंग वालों ने कहा है? दरअसल, जून के बाद इनकी कोचिंग में बच्चे एडमिशन नहीं ले रहे हैं, क्योंकि भर्ती नहीं है, जो भर्ती है, उसमें सीट कम है और ऊपर से उसमें धांधली हो रही है। इसलिए कोचिंग वाले अपनी दाल-रोटी-तेल के जुगत में आंदोलन कर रहे हैं। सरकार इनकी पसंद की है। इन जाहिलों को पता नहीं है कि 2014 और 2019 में लोकसभा में विपक्ष का कोई नेता नहीं था। 10 साल खुली छूट देने का नतीजा भुगते, आनंद उठाएं, राम मंदिर जाएं, घंटा बजाएं।'
अभिनय शर्मा के समर्थन में क्या लिखा लोगों ने?
जैकी यादव ने लिखा, 'सोशल मीडिया पर कुछ लोग अभिनय शर्मा को विपक्ष की बात कहने को लेकर ट्रोल कर रहे हैं। अभिनय शर्मा वो टीचर हैं जो हमेशा से खुलकर छात्रों के हक में आए हैं, जहां हर कोई ED और CBI से डरता है, वहीं अभिनय शर्मा सरकार की आंखों में आंखें डालकर सवाल पूछते आए हैं। यही नहीं
इस प्रोटेस्ट को भी उन्होंने ही आगे आकर लीड किया था। रही बात विपक्ष से उम्मीद न रखने की तो बताओ कितने विपक्षी नेताओं ने छात्रों के हक में आवाज उठाई है? छात्रों के हक में आवाज उठाना जितना अभिनय शर्मा का कर्तव्य है उतना ही विपक्षी नेताओं का है। अभिनय शर्मा सरकार से सवाल पूछने और सरकार को जवाबदेह ठहराने से कभी भी नहीं हिचके तो आज विपक्ष से बोल दिया तो उसमें क्या गलत किया?
सोशल मीडिया पर कुछ लोग अभिनय शर्मा को विपक्ष की बात कहने को लेकर ट्रॉल कर रहे हैं,
— Jaiky Yadav (@JaikyYadav16) August 1, 2025
अभिनय शर्मा वो टीचर हैं जो हमेशा से खुलकर छात्रों के हक़ में आए हैं, जहाँ हर कोई ED और CBI से डरता है, वहीं
अभिनय शर्मा सरकार की आँखों में आँखें डालकर सवाल पूछते आए हैं, और यही नहीं
इस प्रोटेस्ट को भी… pic.twitter.com/uRXWCAWNd2
अभिनय शर्मा कौन हैं?
अभिनय शर्मा का नाम अभिनय शर्मा है। वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराते हैं, गणित पढ़ाते हैं। सोशल मीडिया पर वह बेहद मशहूर हैं। उनका यूट्यूब चैन Ascendancy चैनल 'Abhinay Maths' बहुत लोकप्रिय है। वह आसान भाषा में गणित को रोचक अंदाज में समझाते हैं। SSC प्रोटेस्ट की वजह से वह चर्चा में हैं। हाल ही में ही प्रोटेस्ट के दौरान उनकी बहस हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
और पढ़ें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap