logo

मूड

ट्रेंडिंग:

होटल रिसेप्शन पर अचानक बेहोश होकर गिरा शख्स, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

सूरत के एक होटल में रिसेप्शन पर बात करते समय शख्स अचानक जमीन पर गिर पड़ा। अस्पताल पहुंचने से पहले उसकी मौत हो गई। मौत की वजह हार्ट अटैक या कार्डियक अरेस्ट का शक है।

Surat Viral Video

सीसीटीवी फुटेज, Photo Credit-Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

सोशल मीडिया पर एक CCTV वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि शख्स होटल के रिसेप्शन काउंटर पर खड़े होकर बात कर रहा है, अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ता है। युवक के अचानक गिरने के बाद, होटल के कर्मचारी और आस-पास के लोग उसकी मदद के लिए दौड़े। शख्स को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।  
 
यह घटना सूरत के डिंडोली इलाके में स्थित RJD प्लाजा होटल की बताई जा रही है। मौत की वजह हार्ट अटैक या कार्डियक अरेस्ट का शक है। हालांकि, मौत की असली वजह अभी तक स्पष्ट नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना की जानकारी मिलने के बाद डिंडोली पुलिस मौके पर पहुंची। इस मामले में पुलिस की जांच जारी है।

 

यह भी पढ़ें: RSS की अचानक तारीफ क्यों करने लगे अवध ओझा? BJP से भी है पुराना कनेक्शन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो 

इस घटना का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ' एक और 'वॉकिंग डेथ' (चलते-फिरते मौत) का मामला... सूरत में, होटल रिसेप्शन के सामने बातचीत करते हुए 30 साल के युवक की मौत हो गई। युवाओं में अचानक मौत की घटनाएं एक महामारी की तरह सामने आ रही हैं। न तो मेडिकल जगत और न ही सरकार इस बारे में कोई गंभीरता दिखा रही है।' 

CCTV फुटेज सामने आने के बाद, युवक की अचानक मौत का मामला चर्चा का विषय बन गया है। इसके पीछे की वजह हार्ट अटैक या कार्डियक अरेस्ट बताई जा रही है। हालांकि, अभी तक सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो की पुष्टी नहीं हुई है। 

CCTV फुटेज जब्त, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने होटल का CCTV फुटेज जब्त कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वे युवक की पहचान से जुड़ी जानकारी जुटा रहे हैं और मामले की जांच कर रहे हैं। ऐसे में मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। 


और पढ़ें