logo

ट्रेंडिंग:

'धर्म बदलोगे तभी काम करूंगा...', सुवेंदु अधिकारी के बयान पर मची खलबली

पश्चिम बंगाल बीजेपी के नेता सुवेंदु अधिकारी का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस बयान के बाद बंगाल की सियासत गरमा गई है।

news image

सुवेंदु अधिकारी, photo credit- x

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Budget2

पश्चिम बंगाल में इस वक्त सभी नेता ऐक्टिव मोड में नजर आ रहे हैं क्योंकि जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसी वजह से सभी पार्टियां रैलियां कर रही हैं, लोगों से मिल रही हैं और जनहित के कामों के लिए कई वादे कर रही हैं। इसी सिलसिले में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता सुवेंदु अधिकारी का एक बयान सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया के कई यूजर्स इस बयान का विरोध कर रहे हैं।

 

दरअसल, पश्चिम बंगाल के बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने खुलेआम धर्म परिवर्तन से जुड़ा विवादित बयान दिया है। सुवेंदु अधिकारी बंगाल में वोट मांगने के लिए सड़कों पर उतरे थे और आम जनता से मिल रहे थे। इसी दौरान लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिस पर सुवेंदु अधिकारी ने ऐसा बयान दे दिया, जिसे सुनकर लोग हैरान रह गए। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि इस गांव में विकास तभी होगा, जब लोग अपना धर्म बदलेंगे।

 

यह भी पढ़ें: मुसलमानों को गाली देकर बनेगा हिंदू राष्ट्र? धीरेंद्र शास्त्री ने बदले सुर

 

सुवेंदु ने वीडियो में क्या कहा?

सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के एक गांव में पहुंचे थे, जहां गांव के लोगों ने उन्हें चारों ओर से घेर लिया। गांव वालों ने उनसे कहा, 'आपने वादा किया था कि गांव में सड़क बनवाएंगे। इस बात को पांच साल हो गए, लेकिन अब तक सड़क नहीं बनी। अब आप सड़क बनवा दीजिए।'

 

 

इस पर सुवेंदु अधिकारी भड़क गए और ऊल-जलूल बयान देने लगे। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि गांव के लोग बीजेपी नेता के आसपास खड़े हैं। वहीं, कई मीडिया कर्मी भी मौजूद थे और बयान रिकॉर्ड कर रहे थे। वीडियो में सुवेंदु अधिकारी को बंगाली भाषा में बात करते हुए देखा जा सकता है।


गांव वालों ने कहा, 'साहब, हमें एक ढंग की सड़क चाहिए। आपने पहले वादा किया था।' इसके जवाब में सुवेंदु अधिकारी ने कहा, 'मैं तभी काम करूंगा जब तुम अपना धर्म बदलोगे और हिंदू-मुसलमान अलग-अलग रहेंगे।'

 

यह भी पढ़ें -चौथे बच्चे पर 21, पांचवें पर देंगे 31 हजार, हिंदू रक्षा दल का यह कैसा एलान?

 

सुवेंदु अधिकारी के बयान पर लोगों की प्रतिक्रिया

सुवेंदु अधिकारी के इस बयान पर लोगों का गुस्सा साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स उनके बयान का विरोध कर रहे हैं। विरोध करने वालों में सतीश मिश्रा नाम के एक यूजर ने कहा, 'यह बोलने की आज़ादी हमारा संविधान नहीं देता। यह संविधान विरोधी बात है।'

 

 

 

 

वहीं, एक अन्य यूजर उदय ने कहा 'अगर कोई जन प्रतिनिधि ऐसी बात करता है तो उसके ऊपर तुरंत NSA लगाकर देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए। इन पर उसी वक्त कार्रवाई होनी चाहिए, वरना जनता को इन्हें उनकी सही जगह दिखा देनी चाहिए।'

 

 

 

 

इसके अलावा जुबैर मिर्ज़ा नाम के यूजर ने कहा, 'इन लोगों ने देश में 11 साल तक इतना ज़हर भर दिया है कि अब ये खुलकर हिंदू-मुसलमान की राजनीति कर रहे हैं और इन्हें लगता है कि जनता इनका समर्थन करेगी।' कुल मिलाकर, सुवेंदु अधिकारी के हिंदू-मुसलमान वाले बयान का सोशल मीडिया पर जमकर विरोध हो रहा है।

 

कौन हैं सुवेंदु अधिकारी?

सुवेंदु अधिकारी 2021 से बीजेपी के नेता हैं। बीजेपी में शामिल होने से पहले वे ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस पार्टी, यानी ममता बनर्जी की पार्टी के सदस्य थे। वह 1998 में तृणमूल कांग्रेस से जुड़े थे और 2020 में पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए। सुवेंदु अधिकारी ने 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम विधानसभा सीट से जीत हासिल की थी। इस चुनाव में उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को करीब 1,956 वोटों के अंतर से हराया था।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap