logo

मूड

ट्रेंडिंग:

280 करोड़ दिए और पूरी गली ही खरीद ली, इस सिंगर ने ऐसा क्यों किया?

रिची रेन ताइवानी के लोकप्रिय गायक और अभिनेता हैं। रिची 1990 और 2000 के दशक की शुरुआत में अपने गानों के लिए फेमस हुए थे।

Richie Ren

रिची रेन। Photo Credit (Richie Ren/ Instagram)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

ताइवान के मशहूर एक्टर और गायक रिची रेन अपने गानों के लिए जाने जाते हैं लेकिन इन दिनों वह अपने गानों के लिए नहीं बल्कि एक प्रॉपर्टी के लिए चर्चा में हैं। दरअसल, ताइवान के गायक रिची रेन ने चीन में एक 'गली में मौजूद सभी घरों को खरीद लिया है।' इसके लिए रिची ने 33 मिलियन डॉलर से ज्यादा खर्च किए हैं। 

 

द स्टार की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 58 साल के गायक रिची रेन ने चीन के किंगदाओ शहर में एक स्ट्रीट में मौजूद दर्जनों घरों को खरीदा है। किंगदाओ शहर समुद्र के किनारे बसा एक खूबसूरत शहर है, जो अपने सुंदर तटों के लिए जाना जाता है।

 

किंगदाओ पूर्वी चीन का एक प्रमुख शहर

 

किंगदाओ पूर्वी चीन का एक प्रमुख शहर है। यह पीले सागर (Yellow Sea) के किनारे शांदोंग प्रांत में स्थित है। किंगदाओ साल 1898 से 1914 तक जर्मन के कब्जे में था। आज भी शहर में जर्मन प्रभाव को देखा जा सकता है। किंगदाओ साफ समुद्र तटों, पहाड़ी इलाकों के साथ-साथ अपनी ऊंची गगनचुंबी इमारतों के लिए भी जाना जाता है।

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिची रेन ने किंगदाओ की इन्हीं खासियतों और यहां मौजूद वातावरण की वजह से एक साथ दर्जनों घर खरीदे हैं। किंगदाओ चीन के यूरोपीय शहर के नाम से भी मशहूर है।

 

रिची रेन कौन हैं?

 

रिची रेन ताइवानी के लोकप्रिय गायक और अभिनेता हैं। रिची 1990 और 2000 के दशक की शुरुआत में अपने गानों के लिए फेमस हुए थे। उनका सबसे सफल एल्बम - टू सॉफ्टहार्टेड है। टू सॉफ्टहार्टेड की 1996 में चीन में दस लाख से ज्यादा प्रतियां बिकी थीं।

 

रिची रेन इससे पहले भी रियल स्टेट में निवेश कर चुके हैं। साल 1996 में उन्होंने हांगकांग के अपस्केल हो मैन टिन के पास कई घर खरीदे थे। बाद में उन्होंने इन घरों को 3 मिलियन अमेरिकी डॉलर के फायदे के साथ बेच दिया था।

Related Topic:#China#World news

और पढ़ें