logo

मूड

ट्रेंडिंग:

अटल टनल से खिसकी, रेलिंग तोड़ पुल के सरिये में जा फंसी कार, एक की मौत

अटल टनल के पास मंगलवार रात एक स्कॉर्पियो कार बेकाबू होकर उस पुल से टकरा गई जो अभी बन रहा है। इस हादसे में एक पर्यटक की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Bridge Accident

स्कॉर्पियो दुर्घटना, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

हिमाचल प्रदेश में अटल टनल के पास मंगलवार रात को एक बहुत बड़ी दुर्घटना हुई है। मनाली से लाहौल की तरफ जा रही एक स्कॉर्पियो गाड़ी तेज रफ्तार में थी, जिस वजह से वह अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क के नीचे बन रहे एक पुल से जा टकराई। इस हादसे में राजस्थान के रहने वाले 34 साल के कैलाश की जान चली गई और गाड़ी में बैठे तीन दूसरे लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे के वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी देखे जा रहे हैं।

 

यह घटना मंगलवार रात को करीब 9 बजे के आसपास हुई। गाड़ी में सवार सभी लोग पर्यटक थे। इस हादसे में मरने वाले कैलाश राजस्थान के रहने वाले थे। उनके साथ जो तीन लोग गाड़ी में बैठे थे और घायल हुए हैं वे उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। पुलिस ने इन सभी लोगों की पहचान कर ली है। इसके बाद मृतक कैलाश के शव को अस्पताल भेज दिया गया है ताकि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी हो सके।

 

यह भी पढ़ें: एम्पायर स्टेट बिल्डिंग पर चढ़कर कपल ने किया प्रपोज, फिर पुलिस ने किया गिरफ्तार

हादसा कैसे हुआ?

पुलिस की शुरुआती जानकारी के मुताबिक गाड़ी की रफ्तार बहुत ज्यादा थी जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। जैसे ही गाड़ी अटल टनल से बाहर निकली ड्राइवर का गाड़ी पर से नियंत्रण खत्म हो गया। गाड़ी पहले सड़क किनारे लगे लोहे के बैरिकेड्स को तोड़कर नीचे की तरफ गिरी और सीधे उस पुल के ढांचे से जा टकराई जो अभी बन रहा है। टक्कर इतनी जोर की थी कि पुल से निकली लोहे की छड़ें गाड़ी के अंदर तक घुस गई और गाड़ी बुरी तरह पिचक कर मलबे की तरह हो गई। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और स्थानीय प्रशासन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गई। गाड़ी बुरी तरह से पिचक गई थी और पुल में फंस गई थी। अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालना बहुत ही मुश्किल काम था। 

 

यह भी पढ़ें: स्वीमिंग पूल में लगाई छलांंग और मौत हो गई, आखिर क्यों वायरल हुआ वीडियो?

 

पुलिस और फायर ब्रिगेड के जवानों ने बहुत मेहनत और कोशिश के बाद घायलों को गाड़ी के मलबे से सुरक्षित बाहर निकाला। घायलों को इलाज के लिए तुरंत पास के ही एक अस्पताल में ले जाया गया। पुलिस ने यह कहा है कि वे इस पूरे मामले की हर तरह से बारीकी के साथ जांच करेंगे।

 


और पढ़ें