सहारनपुर के एक मदरसे का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जहां दो मौलवी एक 10 साल के छात्र को बेरहमी से पीट रहे हैं। इस वीडियो में छात्र ने कई बार गुहार लगाई ताकि उस पर रहम किया जाए लेकिन मौलवी एक बार भी नहीं रुका और बच्चे को छड़ी से कई बार पीटा। वीडियो देखने के बाद कई लोगों ने आरोपी मौलवियों के खिलाफ अपना आक्रोश जाहिर किया है। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस भी एक्शन मोड में आ गई और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
यह घटना सहारनपुर के गंगोह थाना क्षेत्र की है। यह वीडियो डेढ़ साल पुराना है, जो 3 अप्रैल को सामने आया। वीडियो को मदरसे के तीसरे मौलवी ने बनाया था, जिसका हाल ही में आरोपी मौलवियों से झगड़ा हुआ था। इसी वजह से उसने वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। घटना के दोनों आरोपियों का नाम शोएब और जुनैद है, जिन्हें 4 अप्रैल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें: वंदे भारत ट्रेन में मिला खाना खाने से होंठ सूज गए? शिकायत पर IRCTC ने दी सफाई
गांव के एक व्यक्ति ने की पुलिस में शिकायत
इस वीडियो को देखने के बाद मदरसे के पास रहने वाले साजिद हसन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। साजिद हसन ने बताया कि यह वीडियो खानपुर गुर्जर गांव के एक मदरसे का है। इसके बाद पुलिस मदरसे पहुंची और आरोपी मौलवियों को गिरफ्तार कर बच्चे को पीटने की वजह पूछी। इसके जवाब में मौलवियों ने बताया कि बच्चा मदरसा छोड़कर भागने की कोशिश कर रहा था इसलिए उसकी पिटाई की थी।
वीडियो में क्या है
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक मौलवी डरे-सहमे बच्चे को उल्टा लिटाकर छड़ी से पीट रहा है, जबकि दूसरा मौलवी उसे बचाने के बजाय पिटाई में मदद कर रहा है। कभी बच्चे की पीठ पर छड़ी मारी जा रही है तो कभी उसके पैरों के तलवों पर। वीडियो देखने के बाद कई लोगों ने अपनी-अपनी राय दी है।
यह भी पढ़ें: 65 साल के आदमी ने खुद क्यों करा दी अपनी तेरहवीं? हैरान कर देगी वजह
रितेश ने कहा, 'यूपी के मदरसे में बच्चे पर थर्ड डिग्री टॉर्चर हुआ हैउसे उल्टा लिटाया गया, छड़ी से लगातार मारा गया, तलवों तक पीटा गया। पुलिस को ऐसे जल्लादों को वही दर्द महसूस कराना चाहिए। निर्दोष बच्चों के खिलाफ यह क्रूरता कभी बर्दाश्त नहीं की जा सकती।'