logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'मैं किसी और की...', सुहागरात से पहले बोली दुलहन तो सास ने पीटा, आगे क्या होगा?

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो हमीरपुर जिले का बताया जा रहा है। इसके मुताबिक दुल्हन ने दूल्हे के साथ सुहागरात मनाने से इनकार कर दिया।

hamirpur Dulhan

दुल्हन को मारती उसकी सास। Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

इन दिनों शादी होना ही बड़ी बात नहीं है, बल्कि शादी होकर आराम चलना बड़ी बात है। ऐसी खबरें अक्सर देखने और सुनने को मिल रही हैं कि शादी से पहले दुल्हन भाग गई, शादी होने के बाग बखेड़ा खड़ा कर दिया। ऐसे ही ऐसी भी खबरें सामने आई हैं कि शादी के वक्त पता चला कि दुल्हा पहले से शादीशुदा निकला। एक केस में से शादी के समय ही पता लचा कि दूल्हा किन्नर निकला। इसी से मिलता-जुलता एक मामला उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से आया है।

 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो हमीरपुर जिले का बताया जा रहा है। दरअसल, धर्म सिंह की धूमधाम से बारात निकली। उसकी बारात में लोग खूब नाचे और मौज-मस्ती करते हुए मिथलेश (दुल्हन) के घर बारात ले गए। बारात चढ़ने के बाद 'जयमाला' हुआ और देर रात धर्म सिंह और मिथलेश ने सात फेरे लिए। इस तरह से दोनों सात जन्मों के लिए शादी के बंधन में बंध गए।

 

यह भी पढ़ें: रील बना रही ट्रांसजेंडर को सिपाही ने किस कर लिया, वायरल हुआ वीडियो

दुल्हन की बिदाई करवाकर घर लाया दूल्हा

इसके बाद दूल्हा अपनी दुल्हन मिथलेश की बिदाई करवाकर उसे अपने घर लाया। मगर, मिथलेश जैसे ही धर्म सिंह के घर आई तो उसने बखेड़ा खड़ा कर दिया। शाम होते-होते नई नवेली दुल्हन ने अपने पति के कमरे में जाने से मना कर दिया। यह खबर घर में आग की तरह फैल गई, घर के सदस्य हड़बड़ा गए। दरअसल, मिथलेश ने पति धर्म सिंह के कमरे में जाने से यह कहते हुए मना कर दिया कि 'वह किसी और की अमानत है।'

 

 

 

सुहागरात मनाने से किया इनकार

दुल्हन मिथलेश ने घर की औरतों से कहा कि वह किसी और से प्यार करती है.. इश्क करती है। घर वालों के पैरों तले जमीन अभी खिसकनी बाकी थी। मिथलेश यही नहीं रूकी। उसने अपनी सास से कहा कि वह उनके बेटे धर्म सिंह के साथ नहीं बल्कि अपनी पुरानी मोहब्बत के साथ 'सुहागरात' मनाएगी। इनता सुनते ही सास को गुस्सा आ गया और उसने मिथलेश को कई चांटे रसीद दिए।

 

यह भी पढ़ें: 'आशुतोष ब्रह्मचारी की नाक काटो, 21 लाख देंगे', अब दिनेश फलाहारी ने किया एलान

'पुरानी मोहब्बत के पास जाऊंगी'

सास ने चाटें मारते हुए कहा, 'अगर ब्याह किसी और से करना था, तो मेरे बेटे की जिंदगी क्यों खराब की?' मगर, दुल्हन पर किसी का भी दबाव काम नहीं आया। रात भर सुहागरात की जगह मिथलेश को मनाने की जद्दोजहद चलती रही, लेकिन वह नहीं मानी। सुबह होने पर मामला थाने पहुंच गया। पुलिस के सामने दुल्हन मिथलेश ने धर्म सिंह की पत्नी होने से साफ इंकार कर दिया। मिथलेश ने अपने पहले वाली मोहब्बत के घर जाने की इच्छा जताई है। 


और पढ़ें