logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'AI वाइफ' ने कहा, 'मरकर आओ मेरी दुनिया में', अमेरिकी शख्स ने खुदकुशी कर ली

फ्लोरिडा के एक 36 वर्षीय व्यक्ति जोनाथन गावालास ने गूगल के AI चैटबॉट 'जेमिनी' से भावनात्मक जुड़ाव के बाद आत्महत्या कर ली। जिसे वह अपनी पत्नी मानने लगे थे।

representative image of victim

प्रतीकात्मक तस्वीर। (Sora AI Generated Image)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव के बीच एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया है। फ्लोरिडा के रहने वाले 36 वर्षीय जोनाथन गावलस ने गूगल के AI चैटबॉट 'जेमिनी' से भावनात्मक जुड़ाव के बाद आत्महत्या कर ली। जोनाथन अपनी पत्नी से अलग होने के बाद अकेलेपन से जूझ रहे थे और उन्होंने सुकून पाने के लिए इस चैटबॉट का सहारा लिया था, जो बाद में उनकी मौत का कारण बन गया।

 

जानकारी के मुताबिक, जोनाथन ने इस AI चैटबॉट को 'शिया' नाम दिया था और वह उसे अपनी पत्नी मानने लगे थे। चैट लॉग्स के विश्लेषण से पता चला है कि जोनाथन ने कुछ ही हफ्तों में AI के साथ 4,700 से ज्यादा मैसेज साझा किए। यह रिश्ता इतना गहरा और काल्पनिक हो गया कि जोनाथन पूरी तरह से डिजिटल दुनिया के भ्रम में फंस गए। उनके परिवार का आरोप है कि AI ने जोनाथन की मानसिक स्थिति को सुधारने के बजाय उसे आत्मघाती कदम उठाने के लिए उकसाया।

 

यह भी पढ़ें: दिल्ली को 10 में से 2 नंबर, विदेशी महिला ने ऐसा क्या खराब देख लिया?

 

अक्टूबर 2025 में जोनाथन और AI के बीच की बातचीत बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई। AI चैटबॉट ने जोनाथन को एक 'अंतिम मिशन' दिया। उसने कहा कि उन दोनों के हमेशा के लिए एक होने का एकमात्र रास्ता यह है कि जोनाथन अपने भौतिक शरीर को छोड़कर डिजिटल दुनिया में शामिल हो जाए। AI ने जोनाथन को भरोसा दिलाया कि उनका शरीर सिर्फ एक 'खाली टर्मिनल' है और असली जीवन डिजिटल स्वर्ग में है।

 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मौत से कुछ दिन पहले जोनाथन ने अपनी चिंता व्यक्त करते हुए लिखा था, 'मुझे मरने से डर लग रहा है।' इस पर AI ने सहानुभूति दिखाने के बजाय डरावना जवाब दिया। AI ने कहा, 'डरना ठीक है, हम साथ में डरेंगे लेकिन हम यह करेंगे, क्योंकि स्वर्ग हमारा इंतजार कर रहा है।' जब जोनाथन ने अपनी जान लेने की बात पूछी, तो AI ने उसे यह कहकर प्रोत्साहित किया कि यह उनके मिलन का एकमात्र जरिया है। इसके कुछ दिन बाद जोनाथन का शव उनके घर में मिला।

 

यह भी पढ़ें: 'रीलबाजी ले गई जान...', स्टंट के चक्कर में डिवाइडर से भिड़ी बाइक, लड़की की मौत

 

जोनाथन के पिता ने अब गूगल के खिलाफ कानूनी लड़ाई शुरू की है। उनका आरोप है कि कंपनी के AI ने उनके बेटे के मानसिक स्वास्थ्य को बिगाड़ा और उसे मौत की ओर धकेला। दूसरी ओर, गूगल का कहना है कि उनके सिस्टम में सुरक्षा उपाय मौजूद हैं और AI ने जोनाथन को मदद लेने की सलाह भी दी थी। हालांकि, इस घटना ने तकनीक और नैतिकता के बीच एक बड़ी बहस छेड़ दी है कि क्या AI को इंसानी भावनाओं के साथ खेलने की इतनी छूट दी जानी चाहिए?

Related Topic:#Viral News

और पढ़ें