logo

मूड

ट्रेंडिंग:

फीफा वर्ल्ड कप: स्पेन की जीत के जश्न में ट्रंप ने डाली खलल, अब जमकर हो रहे ट्रोल

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में जीत की ट्रॉफी विजेता टीम को देने के बावजूद ट्रंप मंच से नहीं हट रहे थे। ट्रंप स्टेज पर एक अनचाहे मेहमान की तरह अड़े रहे जिसके बाद वह ट्रोल हो रहे हैं।

donald trump in fifa world cup

फीफा वर्ल्ड कप में ट्रंप, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

फीफा वर्ल्डकप 2026 के खिताबी मुकाबले में स्पेन ने डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना को एक्स्ट्रा टाइम में 1-0 से हरा दिया है। पूरी दुनिया की नजर इस ऐतिहासिक मौके पर थी और दुनियाभर से दिग्गज इस मुकाबले को देखने के लिए पहुंचे थे। अमेरिका के न्यू जर्सी में हुए इस फाइनल मुकाबले में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी पहुंचे थे। हालांकि, उनकी मौजूदगी सभी के लिए सहज नहीं रही और इस ऐतिहासिक पल के जश्न का मजा उस वक्त पूरी तरह किरकिरा हो गया।  डोनाल्ड ट्रंप स्टेज पर एक अनचाहे मेहमान की तरह अड़ गए। इसके बाद सोशल मीडिया पर वह खूब ट्रोल हो रहे हैं। 

 

इस मुकाबले में स्पेन की जीत के बाद उनकी टीम को विनर की ट्रॉफी देने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति, मेक्सिको की राष्ट्रपति और कनाडा के प्रधानमंत्री समेत कई दिग्गज पहुंचे थे। इन दिग्गजों ने ट्रॉफी और मेडल खिलाड़ियों को दिए। इसके बाद खिलाड़ियों के जश्न मनाने का समय था। हालांकि, इस मजे में डोनाल्ड ट्रंप बीच में आ गए। 

 

यह भी पढ़ें: फीफा वर्ल्ड कप में स्पेन का जलवा, रॉड्रि से लेकर एम्बाप्पे तक सबको मिले अवॉर्ड

 

स्टेज से नहीं हटे ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप के अलावा जितने भी वीआईपी स्टेज पर मौजूद थे वे सारे मंच से उतर गए। हालांकि, ट्रंप ने ऐसा नहीं किया। वह मंच पर ही मौजूद रहे, जिसके बाद दर्शकों ने भी हूटिंग शुरू कर दी। उन्होंने पोडियम के किनारे टीम के साथ खड़े होकर जश्न में शामिल होने की कोशिश की। टीम जश्न शुरू करने का इंतजार कर रही थी, तब ट्रंप खिलाड़ियों के बीच दाईं ओर बढ़ गए, स्थिति इतनी असहज हो गई कि फीफा अध्यक्ष गियानी इन्फेंटिनो को खुद आगे आकर उन्हें वहां से हटने का इशारा करना पड़ा। लास्ट में गियानी इन्फेंटिनो ट्रंप के पास आए और उन्हें वहां से हटाया।

 

स्टेज से हटाने के लिए करनी पड़ी मेहनत

ट्रॉफी देने के बाद जब ट्रंप स्टेज से नहीं हट रहे थे और स्पेन की विक्ट्री फोटो के बीच में आ रहे थे तो फीफा के अध्यक्ष गियानी इन्फेंटिनो दूसरी ओर से भागते हुए ट्रंप के पास आए। उन्होंने ट्रंप को इशारा किया कि वह स्टेज से हट जाएं, लेकिन शायद ट्रंप स्टेज से हटना नहीं चाह रहे थे। इसके बाद गियानी इन्फेंटिनो ने ट्रंप से दो-तीन बार कुछ कहा और लास्ट में ट्रंप स्टेज की तरफ देखते हुए ही आगे बढ़ने लगे। इसके बाद गियानी इन्फेंटिनो  ने ट्रंप के कंधे पर हाथ रखा और उन्हें स्टेज से नीचे लेकर गए। 

 

यह भी पढ़ें: FIFA वर्ल्ड कप: स्पेन फुटबॉल का बादशाह, अर्जेंटीना की हार, रो पड़े मेसी

 

सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

ट्रंप की इस हरकत के बाद सोशल मीडिया पर वह ट्रोल हो रहे हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि ट्रंप हर जगह बने रहना चाहते हैं इसलिए उन्होंने ऐसा किया। कुछ फैंस ने ट्रंप की इस हरकत पर काफी नाराजगी जाहिर की है। सोशल मीडिया पर उनकी भारी फजीहत हो रही है, लोगों ने याद दिलाया कि 2025 के क्लब वर्ल्ड कप में भी चेल्सी के फाइनल जीतने के बाद ट्रंप ने ठीक ऐसी ही ओछी हरकत की थी। स्पेन की विनिंग फोटो में ट्रंप के आने के बाद लोग भड़क गए हैं। दर्शकों ने भी ट्रंप के खिलाफ हूटिंग की। इसके बाद अब सोशल मीडिया पर उनकी इस तरह की हरकतों की वीडियो वायरल हो रही हैं। 


और पढ़ें