logo

मूड

ट्रेंडिंग:

फ्रिज के बाद तालाब के पास शिवलिंग बनने की अफवाह, पूजा-पाठ करने पहुंचे लोग

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक तालाब के पास शिवलिंग जैसी आकृति दिखाई दी। इसके बाद लोगों ने पूजा-पाठ शुरू कर दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

people at site

पूजा करने जुटे लोग, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां एक मोहल्ले के तालाब के पास लोगों को शिवलिंग जैसी आकृति दिखाई दी। इसे देखने के बाद लोगों ने इसे भगवान शिव का चमत्कार मान लिया और पूजा-पाठ शुरू कर दिया। शिवलिंग जैसी यह आकृति बुलंदशहर के मुफ्तीवाड़ा के तालाब के पास दिखाई दी। शिवलिंग जैसी आकृति देखने के बाद लोगों ने वहां मंदिर बनाने की रणनीति भी बनानी शुरू कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो के कमेंट बॉक्स में लोगों ने अपनी-अपनी राय भी शेयर की है।

 

यह मामला शिकारपुर के मोहल्ला मुफ्तीवाड़ा स्थित दोज तालाब का है। रविवार को बच्चे मोहल्ले में खेल रहे थे, तभी उन्हें शिवलिंग जैसी आकृति दिखाई दी। इसके बाद कई लोगों ने वहां पूजा-पाठ किया। कई लोगों ने मिलकर वहां मंदिर बनाने की रणनीति भी बनाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए शिकारपुर नगर पालिका अध्यक्ष तुरंत मौके पर पहुंचीं। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की थी।

 

यह भी पढ़ें: कौन हैं साक्षी झा? इंडिया गॅाट लेटेंट पर छेड़ी फेमिनिज्म की बहस, हुईं वायरल

 

लोगों ने माना चमत्कार

रविवार सुबह कुछ बच्चों ने तालाब के पास शिवलिंग जैसी आकृति देखी। उन्होंने इसकी जानकारी अपने परिजन को दी, जिसके बाद यह खबर आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई। इसके बाद न सिर्फ इलाके के लोग बल्कि दूर-दराज से भी कई लोग वहां पहुंचे। इन लोगों ने शिवलिंग जैसी आकृति की पूजा-अर्चना की और इसे चमत्कार माना। शिवलिंग जैसी आकृति देखने के बाद स्थानीय लोगों ने वहां मंदिर बनवाने का फैसला लिया।

 

जब नगर पालिका को इस घटना की जानकारी मिली तो नगर पालिका अध्यक्ष राजबाला देवी मौके पर पहुंचीं। वहां जाकर उन्होंने लोगों से भीड़ कम करने की अपील की। साथ ही राजबाला देवी ने इलाके में शांति बनाए रखने की बात कही, ताकि किसी तरह की अशांति न फैले।

 

यह भी पढ़ें: 'अमरनाथ में पिघले, मेरे फ्रिज में आए...', UP में 'बाबा बर्फानी' का वीडियो वायरल

 

वायरल हुआ वीडियो

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कई लोग शिवलिंग जैसी आकृति की पूजा कर रहे हैं। एक व्यक्ति दूध चढ़ाता हुआ दिखाई दे रहा है, वहीं कुछ बच्चे भी पूजा करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी-अपनी राय दी है। कुछ लोगों का कहना है कि हर आकृति को शिवलिंग मानना सही नहीं है। वहीं, दूसरी ओर कुछ लोगों का मानना है कि शिवलिंग जैसी आकृति दिखाई देना किसी चमत्कार से कम नहीं है।

 

कुछ दिनों पहले ऐसा ही एक मामला आगरा से आया था जहां फ्रिज में जमी बर्फ को लोग बाबा बर्फानी बताने लगे थे और आसपास के लोग दर्शन करने भी पहुंच रहे थे। हालांकि, बाद में फ्रिज की बर्फ पिघल गई। 


और पढ़ें