logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कौन हैं साक्षी झा? इंडिया गॅाट लेटेंट पर छेड़ी फेमिनिज्म की बहस, हुईं वायरल

इंडियाज गॅाट लेटेंट सीजन 2 में साक्षी झा कंटेस्टेंट के तौर पर आई थीं, जहां उनके पुरुष विरोधी बयानों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो पर लोग अलग-अलग राय दे रहे हैं।

news image

साक्षी, रघु और समय, Photo Credit- Gemini

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

इंडियाज गॅाट लेटेंट सीजन 2 का तीसरा एपिसोड चर्चा का केंद्र बन गया है, जहां बिहार की रहने वाली साक्षी झा बतौर कंटेस्टेंट आई थीं। मंच पर दिए उनके पुरुष विरोधी बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। साक्षी झा ने बताया कि वह पुरुषों से नफरत करती हैं। उनकी परफॉर्मेंस को लेकर सभी पैनलिस्टों ने उन्हें 10 में से 0 नंबर दिए। साथ ही, साक्षी के विवादित बयानों ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है।

 

इंडियाज गॅाट लेटेंट में साक्षी ने पुरुषों पर जोक्स किए थे, जो दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आए। परफॉर्मेंस के बाद समय रैना ने पूछा, 'तुम्हें किसने परेशान किया है?' इस पर साक्षी ने जवाब दिया कि वह पुरुषों से परेशान हैं। इसके अलावा उन्होंने कई ऐसी बातें कही थीं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। जानकारी के लिए बता दें कि साक्षी पहली ऐसी कंटेस्टेंट हैं, जिन्हें सभी पैनलिस्टों ने 10 में से 0 नंबर दिए।

 

यह भी पढ़ें: 'अमरनाथ में पिघले, मेरे फ्रिज में आए...', UP में 'बाबा बर्फानी' का वीडियो वायरल

कौन हैं साक्षी?

साक्षी झा पेशे से टीचर हैं। इसके अलावा वह एक इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर भी हैं, जो भोजपुरी भाषा में कंटेंट बनाती हैं। वह ज्यादातर भोजपुरी के मशहूर गानों पर डांस वीडियो बनाती हैं। साक्षी झा एक रील में भोजपुरी अभिनेता केसरी लाल यादव के साथ डांस करती भी नजर आई हैं।

 

साक्षी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीब 13,500 फॉलोअर्स हैं। अपने बायो में उन्होंने लिखा है, 'पितृसत्ता का सबसे बुरा सपना।' साक्षी के इंडियाज गॅाट लेटेंट के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन्हें देखने के बाद लोग अलग-अलग राय रख रहे हैं। एक तरफ कई लोगों ने साक्षी झा के विचारों का विरोध किया है, वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों ने उनके विचारों का समर्थन भी किया है।

 

यह भी पढ़ें: ऑन कैमरा ड्रेस पहनने को कहा, पैपराजी पर भड़कीं जरीन खान, बोलीं- 'हद में रहो'

वायरल वीडियो में साक्षी ने क्या कहा?

 

वायरल वीडियो में साक्षी ने कहा, 'मेरे दादा मुझसे नफरत करते हैं।' इस पर समय रैना ने कहा, 'वह तो हमें समझ आ रहा है कि वह तुम्हें क्यों पसंद नहीं करते थे।' इसके बाद साक्षी ने बताया कि वह सभी पुरुषों से नफरत करती हैं, जिनमें उनके दादा, पिता और भाई भी शामिल हैं। इसके बाद समय रैना ने सवाल किया, 'क्या आप मुझे पसंद करती हैं?' इस पर साक्षी ने जवाब दिया, 'हां, आप अच्छे लगते हो क्योंकि आप गोरे हो।' इसके अलावा भी उन्होंने कई विवादित बातें कही थीं। इसके अलावा, उन्होंने बताया  कि वह भविष्य में अपने पति को शराब पीकर पीटना चाहती है।

 

लोग क्या कह रहे हैं?

 

एक व्यक्ति ने कहा, 'साक्षी झा का व्यवहार वही है, जिसे फेमिनिस्ट 'टॉक्सिक मैस्कुलिनिटी' कहती हैं लेकिन सिर्फ इसलिए कि वह एक महिला हैं, लोग उन्हें कहानियों में टैग कर रहे हैं और उनका उत्साह बढ़ा रहे हैं।'


दूसरे व्यक्ति ने कहा, 'साक्षी झा खुद को पुरुषों से नफरत करने वाली नारीवादी बताती हैं। उनका कहना है कि उन्हें अपने पिता, दादा और भाई से नफरत है। वह सभी पुरुषों को गालियां देती हैं और अपने होने वाले पति को पीटना चाहती हैं।'

 

Related Topic:#Viral News

और पढ़ें