बॉलीवुड अभिनेत्री जरीन खान ने पैपराजी को फटकार लगाई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जरीन खान एक ब्रांड लॉन्च इवेंट में आई थीं, जहां वह एक डेनिम आउटफिट ली थीं। तभी एक फोटोग्राफर ने उन्हें डेनिम कपड़े पहनकर पोज देने की सलाह दी। इस पर जरीन ने उन्हें नरम लहजे में चेतावनी दी। पैपराजी के बुरे व्यवहार को लेकर कुछ दिन पहले नेहा धूपिया ने भी फटकार लगाई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
जरीन खान मुंबई में एक प्रमोशनल इवेंट में शामिल हुई थीं, जो एक कपड़ों के ब्रांड का लॉन्च इवेंट था। इसी इवेंट में एक फोटोग्राफर ने जरीन के साथ बदतमीजी की। जरीन के फटकार लगाने के अंदाज की कई लोगों ने सराहना की है। अब सवाल उठता है कि जरीन खान ने वायरल वीडियो में क्या कहा था?
यह भी पढ़ें: 1 लाख की सैलरी मिलना आपको आलसी बना देता है? सोशल मीडिया पर छिड़ गई बहस
जरीन खान ने फोटोग्राफर को लताड़ा
जरीन खान ब्रांड लॉन्च इवेंट में एक डेनिम आउटफिट लिए खड़ी थीं। तभी एक फोटोग्राफर ने कहा, 'यह वाला आउटफिट पहन लो।' इस पर जरीन ने कहा कि, 'मुझे पता है कौन से कपड़े पहनने हैं और कौन से नहीं।' इसके बाद फोटोग्राफर ने सारी हदें पार करते हुए कहा, 'हमारे सामने कपड़े पहनकर दिखाओ।'
इस पर जरीन खान ने कहा, 'फालतूगिरी की बातें मेरे साथ मत किया करो। मैं वह व्यक्ति नहीं हूं जो बकवास सुन लूंगी, इसलिए सबके साथ हद में रहकर बात किया करो।' जरीन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर कई लोगों ने शेयर किया है। साथ ही कई लोगों ने जरीन खान की तारीफ भी की है।
वायरल वीडियो के कमेंट में एक व्यक्ति ने जरीन खान की तारीफ करते हुए कहा, 'जरीन खान ने अपनी आवाज ऊंची किए बिना सही जवाब दिया।'
दूसरे व्यक्ति ने कहा, 'पैपराजी ने हदें पार की थीं, तो जरीन ने उन्हें उनकी हदें दिखा दीं।'
यह भी पढ़ें: 'भंडारा कर दो बाबूजी', हरिद्वार के भंडारा किंग बाबा रमाशंकर की हुई मौत
नेहा धूपिया ने भी पैप्स को लताड़ा
जरीन खान से पहले अभिनेत्री नेहा धूपिया ने भी फोटोग्राफरों को गलत तरीके से फोटो न खींचने की चेतावनी दी थी। कुछ दिन पहले नेहा धूपिया एक इवेंट में आई थीं, जहां पैप्स उनकी फोटो खींच रहे थे। उसी दौरान नेहा धूपिया ने पैपराजी से कहा कि यह एक्ट्रेस के बैक शॉट्स कौन लेता है? प्लीज ऐसा मत किया करो। सिर्फ मेरे ही नहीं, बल्कि किसी के भी बैक शॉट्स मत लिया करो।