logo

ट्रेंडिंग:

वेलेंटाइन डे पर प्रेमी जोड़ों से कर रहे थे सवाल, जनता ने घेरा, मुंह छिपाकर भागे

वेलेंटाइन डे का कुछ दक्षिणपंथी संगठन विरोध करते हैं। अचानक एक पार्क में कुछ लोग लाठी-डंडे लेकर पहुंचते हैं। जब वहां मौजूद लोग उनसे सवाल पूछने लगते हैं, वे भाग खड़े होते हैं। ऐसा ही एक मामला सुर्खियों में है।

Viral News

जयपुर के एक पार्क में बजरंग दल के कार्यकर्ता। Photo Credit: Social Media

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

कंधे पर भगवा गमछा, गले में बजरंग दल का पट्टा, हाथ में डंडा, जुबान पर अलग-अलग संगठनों के नाम। वेलेंटाइन डे वीक में ऐसे लोग छाए हुए हैं। कई संगठन ऐसे हैं, जिन्होंने धर्म रक्षा के नाम पर प्रेमी जोड़ों को खूब परेशान किया है। क्रांति सेना, हिंदू रक्षा दल और बजरंग दल जैसे कुछ संगठनों ने वेलेंटाइन वीक से पहले ही प्रेमी जोड़ों को पार्क या सार्वजनिक स्थलों में न जाने की हिदायत दी थी। 14 फरवरी को कई जगहों से ऐसे वीडियो वायरल हुए हैं, जब प्रेमी जोड़ों को परेशान किया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला राजस्थान के जयपुर से आया है। जयपुर के सेंट्रल पार्क में भी कुछ लोग लाठी-डंडा लेकर पहुंचे। कपल्स को परेशान करने लगे।

सेंट्रल पार्क में मौजूद कुछ लोग बढ़-चढ़कर आगे आए। विरोध करना शुरू किया। उन्होंने सवाल किया कि आप लोग किस हक से यह पूछ रहे हैं, प्रेमी जोड़ों को परेशान कर रहे हैं तो वे डरने लगे। स्थानीय लोगों ने बाजरंग दल के सदस्यों से आईडी मांगी। आईडी दिखाने की जगह वे वहां से भाग खड़े हुए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें: वेलेंटाइन डे पर बॉयफ्रैंड से हुआ झगड़ा, ओयो होटल से कूद गई लड़की

धमकाने आए थे, सवाल पूछा तो भाग खड़े हुए 

ऐसा ही एक मामला ज्योतिबा फुले सर्किल के पास के एक पार्क में नजर आया। कुछ लोग गले में बजरंग दल का पट्टा और हाथ में डंडा लेकर घूम रहे थे। वे लोग कपल्स के पास जाते, उनसे पुलिसिया अंदाज में पूछताछ करने लगे। वहीं कुछ स्थानीय लोग भी मौजूद थे। उन लोगों ने इस हरकत का विरोध किया, पूछताछ करने वाले लोगों से पहचान पत्र दिखाने की मांग की। लोगों ने कड़े सवाल पूछने शुरू किए तो ये लोग भाग निकले। 

 

 

लोगों ने कहा- केस करेंगे 

स्थानीय लोगों ने इन कार्यकर्ताओं का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। अब यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों ने उनसे उनके पिता का नाम, घर, मोहल्ले का परिचय पूछा तो सारे दबे पांव खिसकने लगे। पार्क में मौजूद लोगों ने कहा कि शांति से बैठे लोगों को वे किस हक से परेशान कर रहे हैं। वायरल वीडियो में एक शख्स धमकी देने के अंदाज में कहता है कि पता बताओ, तुम्हारे खिलाफ उत्पीड़न का केस अदालत में करेंगे। जब भीड़ ने सवाल पूछना शुरू किया तो सारे कार्यकर्ता खिसकने लगे। 

 

यह भी पढ़ें: 'जहां मिलेंगे बंटी-बबली, तोड़ेंगे हड्डी पसली', वेलेंटाइन डे पर यह किसने कहा?

कहां-कहां वेलेंटाइन डे पर लोगों को परेशान किया गया?

  • पटना: बिहार की राजधानी से एक वीडियो वायरल हो रहा है। एक कपल सड़क पर जा रहा था, कुछ लोग आते हैं, हनुमान चालिसा थमाने लगते हैं। कपल इससे असहज हो जाता है। उनसे लोग सवाल पूछते हैं कि यह सब क्यों किया जा रहा है।

  • मुरादाबाद: यूपी के मुरादाबाद शहर से भी ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। कुछ महिलाएं पार्क में जाकर प्रेमी जोड़ों से अभद्रता कर रही हैं। उन्हें नैतिक शिक्षा दे रही हैं कि पढ़ने लिखने की उम्र में यह सब न करो। उनसे उनके घर वालों का पता पूछती हैं, परेशान करती हैं। कुछ पुरुष साथी कपल्स को धमकाते नजर आए हैं। कुछ लोगों ने जबरन राखी भी बंधवा दी।

     

  • अजमेर: अजमेर के एक पार्क से भी ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। कुछ लोग आते हैं, पुलवामा आतंकी हमले का जिक्र करते हुए कहते हैं कि यह दिन, सैनिकों को समर्पित है, इस तरह वेलेंटाइन डे न मनाएं। यह राष्ट्र का अपमान है। जब लोग पलटकर सवाल करते हैं तो कार्यकर्ता खिसक लेते हैं।
Related Topic:#Viral News

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap