logo

ट्रेंडिंग:

वेलेंटाइन डे पर बॉयफ्रैंड से हुआ झगड़ा, ओयो होटल से कूद गई लड़की

दिल्ली के एक ओयो होटल में 20 साल की लड़की गई थी। होटल में लड़की का उसके बॉयफ्रेंड से झगड़ा हो गया, जिसके बाद लड़की ने गुस्से में चौथी मंजिल से छलांग लगा दी।

news image

प्रतीकात्मक तस्वीर, photo credit- sora

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

दिल्ली में वैलेंटाइन डे से ठीक एक दिन पहले प्रेम कहानी से जुड़ी एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। दिल्ली के एक ओयो होटल में दिल दहला देने वाली घटना हुई। एक 20 साल की लड़की ने गुस्से में चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। हालांकि, लड़की को ज्यादा गंभीर चोट नहीं आई है।

 

यह घटना विश्वास नगर स्थित एक ओयो होटल की है। जहां यह लड़की अपने 22 साल के बॉयफ्रेंड के साथ आई थी। माना जा रहा है कि लड़की की अपने बॉयफ्रेंड से किसी बात पर बहस हो गई थी, जिस वजह से वह गुस्से में आ गई और उसने छलांग लगा दी। होटल से कूदने का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

यह भी पढ़ें: शंघाई की सड़क अचानक बन खाई, देखते-देखते धंस गई जमीन

बहस की वजह से लगाई छलांग

बीते दिनों लड़की अपने बॉयफ्रेंड के साथ होटल में चेक-इन करती है। होटल में दोनों हंसी-खुशी जाते हैं, लेकिन अचानक दोनों के बीच बहस हो जाती है। बहस के बाद लड़की का गुस्सा इतना बढ़ जाता है कि वह होटल रूम की खिड़की से कूदने लगती है। जानकारी के मुताबिक, लड़की दिल्ली के सुंदर नगरी इलाके की रहने वाली है, जबकि लड़का उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का निवासी है।

वायरल वीडियो

वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि लड़की होटल रूम की खिड़की से कूद रही है। खिड़की के नीचे फुटपाथ है, जहां कई लोग मौजूद थे। लोग उसे रोकने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन लड़की ने किसी की बात नहीं मानी। कुछ ही सेकंड में वह नीचे गिर गई। खिड़की के ठीक नीचे बक्सों का ढेर रखा हुआ था। लड़की उसी ढेर पर गिरी, जिसकी वजह से उसे ज्यादा गंभीर चोट नहीं आई।

 

यह भी पढ़ें: अचानक बीच सड़क पर लैंड कर दिया प्लेन, दो कारों से टकराया, वीडियो वायरल

 

 

मौके पर मौजूद लोगों ने लड़की को उठाया और तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने इलाज के बाद बताया कि लड़की अब खतरे से बाहर है। वहां मौजूद लोगों का कहना है कि बक्सों के ढेर ने उसकी जान बचा ली। अगर वह सीधे सड़क पर गिरती, तो हालत बहुत गंभीर हो सकती थी।

पुलिस की जांच

इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस पीड़िता और युवक के बीच हुए झगड़े की वजह जानने की कोशिश कर रही है। हालांकि, पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता के बयान और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap