रेलवे बोर्ड ने सोशल मीडिया पर घूम रहे एक पत्र को लेकर स्थिति साफ कर दी है। इसमें वित्त वर्ष 2025-26 के लिए गैर-राजपत्रित (non-gazetted) रेलवे कर्मचारियों को प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (PLB) देने का दावा किया जा रहा था। बोर्ड का कहना है कि यह खबर पूरी तरह से फर्जी है। उनकी तरफ से ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया है।
प्रेस इफोर्मेशन ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेक टीम ने 8 अक्टूबर को इसकी जानकारी दी। फर्जी पत्र में कहा गया था कि कर्मचारियों को 78 दिनों के वेतन के बराबर यानी 41,149 रुपये बोनस देने की बात कही गई थी। PIB और रेलवे बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि इस तरह फर्जी पत्रों पर भरोसा न करें और न ही इसे आगे शेयर करें।
यह भी पढ़ें: कड़ाके की ठंड में स्कूटी से आते थे कर्मचारी, लेडी बॉस ने गिफ्ट कर दी BMW कार
फर्जी पत्र और गाइडलाइंस
सरकार की ओर से कहा गया कि लेटर में लिखा गया बोनस का दावा पूरी तरह से बनावटी और गलत है। इसे आधिकारिक बोनस की घोषणा न माना जाए। सरकार ने इस तरह का कोई भी फैसला नहीं लिया है। रेलवे कर्मचारियों को सलाह दी गई है कि बोनस से जुड़ी किसी भी सूचना के लिए केवल रेल मंत्रालय या रेलवे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट और माध्यमों पर ही भरोसा करें।
कुछ दिन पहले भी एक ऐसा ही फर्जी नोटिफिकेशन वायरल हुआ था जिसमें दावा किया गया था कि बैंकों में दो दिन यानी शनिवार और रविवार के दिन छुट्टी की घोषणा कर दी गई हैं। फिर PIB फैक्ट चेक के माध्यम से सरकार ने बताया कि अभी तक इस पर किसी तरह का फैसला नहीं लिया गया है।
यह भी पढ़ें: 'पवित्रता चेक करने का कौन सा थर्मामीटर है?' प्रेमानंद पर भड़कीं अल्का लांबा
सरकार की ओर से कहा गया है कि यदि केंद्र सरकार से जुड़ा कोई संदिग्ध पत्र या मैसेज मिले तो आप PIB फैक्ट चेक के व्हाट्सएप नंबर 8799711259 पर रिपोर्ट कर सकते हैं। साथ ही ईमेल factcheck@pib.gov.in पर शिकायत कर सकते हैं।