logo

मूड

ट्रेंडिंग:

वायरल है चुनार के विधायक अनुराग सिंह का महल जैसा घर, आखिर कितने अमीर हैं?

BJP विधायक अनुराग सिंह के महल जैसे घर की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। क्या आप जानते हैं कि वह कितने अमीर हैं?

anurag singh chunar saroj sadan

अनुराग सिंह और उनका घर, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक घर का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। रात के अंधेरे में रोशनी से जगमगाते इस घर के सामने दर्जनों गाड़ियां खड़ी हैं और ड्रोन शॉट में यह घर महल जैसा दिख रहा है। यह घर उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले की चुनाव विधानसभा से विधायक अनुराग सिंह का है। साल 2017 में समाजवादी पार्टी के जगदंबा सिंह पटेल को हराकर पहली बार विधायक बने अनुराग सिंह 2022 में भी बड़े अंतर से चुनाव जीते थे। यह वही अनुराग सिंह जिन्होंने एक बार बीजेपी से इस्तीफा भी दे दिया था लेकिन बाद में न सिर्फ पार्टी में वापस आए बल्कि बीजेपी के ही टिकट पर दो बार से विधायक भी बन रहे हैं।

 

चुनार के मगरहा में बने इस घर का नाम 'सरोज सदन' है और अपने कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की जनता से बैठकें करते हैं। अब इस एक वीडियो की वजह से उनका घर चर्चा में आ गया है। सोशल मीडिया पर तमाम सवाल भी पूछे जा रहे हैं कि आखिर यह महल जैसा घर किसका है और इसे बनाने के पैसे कहां से आए?

 

यह भी पढ़ें: 'लाली बाबा, अंधाचार्य, बेटियां...,' कथावाचकों पर भड़के क्यों हैं RD प्रजापति?

कितने अमीर हैं अनुराग सिंह?

 

55 साल के अनुराग सिंह इसी सीट से 6 बार विधायक रहे ओम प्रकाश सिंह के बेटे हैं। साल 2014 में जब अपना दल (सोनेलाल) के साथ बीजेपी का गठबंधन हुआ था तब अनुराग सिंह ने बीजेपी से इस्तीफा भी दे दिया था। दरअसल, तब वह लोकसभा का चुनाव मिर्जापुर से लड़ना चाहते थे लेकिन गठबंधन के चलते यह सीट अनुप्रिया पटेल के खाते में चली गई थी। हालांकि, बाद में वह वापस आए और 2017 में बीजेपी ने उन्हें विधायकी का चुनाव लड़ाया।

 

 

 

 

साल 2022 के चुनावी हलफनामे में अनुराग सिंह बताते हैं कि उनकी सालाना आय लगभग 35 लाख रुपये थे। इनकम टैक्स रिटर्न के मुताबिक उनकी पत्नी डॉ. स्नेहलता सिंह की सालाना आया लगभग 41 लाख रुपये थी। तब उन्होंने घोषित किया था कि उनके पास 1.1 लाख रुपये और उनकी पत्नी के पास 50 हजार रुपये कैश थे। अनुराग सिंह ने 2022 में अपने हलफनामे में बताया था कि उनकी कुल संपत्ति 2.38 करोड़ और उनकी पत्नी की संपत्ति 2.63 करोड़ रुपये है। वहीं, उनकी बेटी ओमजा सिंह की संपत्ति 44 लाख रुपये से ज्यादा थी। 

 

यह भी पढ़ें: 'मेयर तो महायुति का ही होगा,' BJP पर दबाव या नई सियासत, क्या सोच रहे शिंदे?

 

उनके पास 2.60 करोड़ की और उनकी पत्नी के पास 3.90 करोड़ की चल संपत्ति (जमीन, घर, फ्लैट आदि) भी थी। इसके अलावा, एक पिस्टल, एक राइफल, दिल्ली और लखनऊ में मकान, कई कंपनियों में निवेश भी हैं। अनुराग सिंह ने बताया है कि उनकी कमाई का जरिया, उनका वेतन, पेंशन, ब्याज और कारोबार हैं। 


2017 में कितनी संपत्ति थी?

2017 में पहली बार विधायकी का चुनाव लड़े अनुराग सिंह ने बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से MBA किया है। 2017 के चुनावी हलफनामे में उन्होंने बताया था कि उनकी और उनकी पत्नी के पास कुल 13.10 करोड़ रुपये की संपत्ति थी। उन्होंने यह भी बताया था कि उन पर कुल 5.18 करोड़ का कर्ज था और उनके खिलाफ दो मुकदमे चल रहे थे।


और पढ़ें