logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कौन हैं CJP की प्रवक्ता रत्ना सिंह? सौरव दास के साथ वायरल हुआ वीडियो

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन के दौरान रत्ना सिंह ने अहम भूमिका निभाई है। इस आंदोलन के खत्म होने के बाद वह एक बार फिर चर्चा में हैं।

CJP Leaders

सौरव दास और रत्ना सिंह, Photo Crwedit: Sociak Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से ज्यादा लंबा प्रोटेस्ट करके कॉकरोच जनता पार्टी ने शिक्षा मंत्री का इस्तीफा करवा दिया है। इसके बाद सीजेपी ने प्रोटेस्ट को खत्म  कर दिया और युवा भी अपने घर चले गए हैं। इस बीच सीजेपी की प्रवक्ता रत्ना सिंह एक बार फिर से चर्चा में हैं। सीजेपी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास के साथ उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे छात्रों पर मुकद्दमों की जानकारी दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद कई लोग यह जानना चाह रहे हैं कि आखिर रत्ना सिंह कौन हैं।

 

कॉकरोच जनता पार्टी ने शुरुआत में तीन लोगों को पार्टी का प्रवक्ता बनाया था जिनमें सौरव दास मुख्य प्रवक्ता की भूमिका में थे। हालांकि, इन नियुक्तियों के बाद सीजेपी पर सवाल खड़े होने लगे थे क्योंकि उन्होंने किसी भी महिला को प्रवक्ता नहीं बनाया था। इसके बाद 26 जून को पार्टी ने चार अन्य प्रवक्ताओं की घोषणा की जिनमें रत्ना सिंह समेत तीन महिलाएं थीं। 

 

यह भी पढ़ें: आज का मौसम: बाढ़ का खतरा बढ़ा, आज कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

कौन हैं रत्ना सिंह?

रत्ना सिंह को लोग सिर्फ सीजेपी की प्रवक्ता के तौर पर जानते हैं लेकिन इससे पहले भी उनका प्रोफेशनल करियर रहा है। सौरव दास ने 26 जुलाई को उनके नाम की घोषणा करते हुए बताया था कि रत्ना सिंह एक लीगल जर्नलिस्ट और वकील हैं। वह कई बड़े प्लेटफॉर्म्स पर काम कर चुकी हैं और मौजूदा समय में दिल्ली हाई कोर्ट में प्रैक्टिस कर रही हैं।  

सीजेपी में क्या है भूमिका?

रत्ना सिंह, कॉकरोच जनता पार्टी की प्रमुख प्रवक्ताओं में शामिल हैं। पार्टी की ओर से मीडिया ब्रीफिंग, प्रेस कॉन्फ्रेंस और विभिन्न सार्वजनिक कार्यक्रमों में वह कई बार पार्टी का पक्ष रख चुकी हैं। सीजेपी की आधिकारिक प्रवक्ता टीम में सौरव दास, आशुतोष रांका, आफरीन नवाज, दीपक बलियान और वैष्णवी गौर के साथ रत्ना सिंह का भी नाम शामिल है। पूरे आंदोलन के दौरान मंच संचालन और मीडिया से बातचीत करने के साथ-साथ रणनीति बनाने में इनकी अहम भूमिका रही है। 

 

यह भी पढ़ें: संसद में पेपर लीक विधेयक पर चर्चा, हंगामे, विरोध से आगे बढ़ पाएगी बात?

अब क्यों हो रही वायरल?

बीते दिनों में सीजेपी के प्रवक्ता सौरव दास से जुड़े एक वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी। वीडियो में सीजेपी से जुड़े लोग शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अपनी जीत का जश्न मनाते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में रत्ना सिंह की मौजूदगी को लेकर भी सोशल मीडिया पर चर्चाएं शुरू हो गईं। रत्ना सिंह वीडियो में डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं और सौरव दास समेत अन्य लोग भी डांस कर रहे हैं। संवेदशील मुद्दे पर आंदोलन करने के बाद इस तरह से जश्न मनाना लोगों को पसंद नहीं आया। 


और पढ़ें