अगर आप सोशल मीडिया पर रील देख रहे हैं और अचानक एक लड़की 'शक्तिमान' की ड्रेस में नजर आए तो चौंकिएगा मत। किसी ने अब तक किसी लड़की को शक्तिमान की तरह नहीं देखा था। एक लड़की सोशल मीडिया पर शक्तिमान बनकर छा गई है। ऐसा नहीं है कि मुकेश खन्ना अपने किसी अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए इसे लॉन्च कर रहे हैं, यह लड़की बस छा गई है।
मुकेश खन्ना, लेडी शक्तिमान बनाने के मूड में नहीं हैं, बस यह लड़की बिना किसी प्रचार और शोर शराबे के छा गई है। 90 के दशक के दौर में हर बच्चा 'शक्तिमान' बनने का सपना देखता था, यह सपना एक बार फिर सोशल मीडिया के जरिए जिंदा हो उठा है। इंस्टाग्राम पर 'Lady Shaktimaan' नाम का हैंडल इन दिनों सुर्खियों में है।
सोशल मीडिया पर 'श्रुति' नाम की एक लड़की ने यह अकाउंट बनाया है। लेडी शक्तिमान, मुकेश खन्ना की पसंद नहीं है, न ही उसे मुकेश खन्ना के होम प्रोडक्शन भीष्म इंटरनेशनल ने रोल ऑफर किया है। लेडी शक्तिमान फिर भी छा गई है। ठीक वैसे ही, जैसे कभी शक्तिमान का जलवा था। इन दिनों जैसे ही आप इंस्टाग्राम या यूट्यूब शॉर्ट स्क्रॉल करते हैं, लेडी शक्तिमान की कोई न कोई तस्वीर आपके सामने आ जाती है।
शक्तिमान की ड्रेस, सूर्य चक्र, उसी अंदाज में चलती लड़की, कमाल का अभिनय कर रही है। शक्तिमान की सिग्नेचर स्टाइल, हवा में गोल-गोल घूमना और शानदार एक्टिंग कर रही है। लड़की दीपिका पादुकोण और कटरीना की तरह थिरक रही है।
सोशल मीडिया पर लोग लिख रहे हैं कि यह इंस्टाग्राम हैंडल, AI जनरेटेड है। हालांकि अभी तक इस पर स्पष्टीकरण नहीं सामने आया है।
क्यों हो रही है चर्चा?
लोग, एक बार फिर 90 के दशक से जुड़ाव महसूस कर रहे हैं। शक्तिमान को भारत का पहला सुपरहीरो कहा जाता है। किसी लड़की को शक्तिमान की तरह देखकर लोग खुश हो जा रहे हैं। मुकेश खन्ना को भी इस लड़की की रील पसंद आ सकती है।
आम तौर पर सुपरहीरो वाली फिल्में, सिर्फ पुरुष प्रधान होती हैं।'विमेन एम्पावरमेंट' के तौर पर अब महिला किरदार को केंद्र में रखकर नए सिरे से शक्तिमान बना सकते हैं। वीडियो में इस्तेमाल किए गए विजुअल इफेक्ट्स और 'शक्तिमान' के बैकग्राउंड म्यूजिक ने भी लोगों का दिल जीत लिया है।
लेडी शक्तिमान को खूब तारीफें मिल रहीं हैं। लोग बचपन के आइकॉनिक सुपरहीरो शक्तिमान को याद कर रहे हैं। कुछ लोग इनकी तारीफ कर रहे हैं, कुछ लोग मजाकिया और नॉस्टैल्जिक अंदाज में कमेंट कर रहे हैं। ज्यादातर प्रतिक्रियाएं हल्की-फुल्की हैं।
लोग लिख रहे हैं, 'यह शक्तिमान तो बहुत खूबसूरत है यार, आई लव शक्तिमान, बचपन की यादें ताजा हो गईं, शक्तिमान जल्दी आओ, गर्मी से बचाओ' जैसे कमेंट लोग कर रहे है। कुछ यूजर्स ने लिखा है कि शक्तिमान की बहन आ रही है।
साल 1997 से 2005 के बीच, मुकेश खन्ना ने एक टीवी धारावाहिक की शुरुआत की थी। नाम था शक्तिमान। यह बेहद लोकप्रिय शो था, भारत का पहला सुपरहीरो था, जिसे बच्चे खूब पसंद करते थे। भीष्म इंटरनेशनल प्रोडक्शन हाउस ने इसे रिलीज किया था। मुकेश खन्ना, शक्तिमान के रोल में थे। वह गंगाधर भी बने थे। गीता विश्वास, तमराज किलविष जैसे कई चरित्र लोग अब तक नहीं भूल पाए हैं। डॉ. जैकाल के रोल ने भी लोगों का दिल जीता था।