logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कौन हैं तिरंगा लहराने वाले पाकिस्तानी रैपर तल्हा अंजुम? पाकिस्तान में भड़के लोग

पाकिस्तानी रैपर तल्हा अंजुम ने नेपाल में एक शॉ के दौरान भारत का तिरंगा लहराया जिसके कारण उन्हें पाकिस्तान में ट्रोल किया जा रहा था। उन्होंने इस विवाद पर जवाब दिया है कि कला की कोई सीमा नहीं है।

Talha Anjum

तल्हा अंजुम, Photo Credit: Talha Anjum

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पाकिस्तानी रैपर तल्हा अंजुम ने नेपाल में अने कॉन्सर्ट में भारतीय झंडा लहराकर हर किसी को हैरान कर दिया। उन्होंने नेपाल की राजधानी काठमांडू में एक लाइव शॉ के दौरान ऐसा किया। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह तिरंगा लहरा रहे हैं। बाद में उन्होंने तिरंगे को अपने कंधों पर रख लिया। अब उन्होंने इस पर कहा कि कला सीमाओं से परे है और वह फिर तिरंगा फहराएंगे। 

 

बीते दिनों नेपाल की राजधानी काठमांडू में तल्हा अंजुम परफॉर्म कर रहे थे। जब उन्होंने अपना मशहूर गाना 'कौन तल्हा' गाया तो अचानक भीड़ में से किसी ने उनकी ओर तिरंगा बढ़ा दिया और उन्होंने तिरंगे को अपने हाथ में उठाकर स्टेज पर लहरा दिया। इसके कुछ समय बाद उन्होंने अपने कंधे पर तिरंगा रखकर पूरा गाना गाया। गाना खत्म होने के बाद उन्होंने भीड़ की तरफ तिरंगा लहराया।

 

यह भी पढ़ें-- ओडिया सिंगर हुमाने सागर की मौत कैसे हुई? AIIMS भुवनेश्वर ने बताई वजह

पाकिस्तान में हुए ट्रोल

भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते जग जाहिर हैं। तल्हा अंजुम का तिरंगा लहराना पाकिस्तान में लोगों को पसंद नहीं आई। लोग उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करने लगे और पाकिस्तान विरोधी बताने लगे। सोशल मीडिया पर लोग उनको ट्रोल करते हुए कहने लगे कि उन्होंने लोगों का ध्यान अपनी ओर खिंचने के लिए ऐसा किया। एक व्यक्ति ने लिखा कि शायद कला की कोई सीमा नहीं है लेकिन जनता की राय जरूरी है। पाकिस्तान में लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं तो भारत और नेपाल में लोग उनका समर्थन कर रहे हैं। कुछ लोग इसे साउथ एशिया की एकता से जोड़ रहे हैं तो कुछ इसे कलाकार की आजादी से जोड़ रहे हैं। 

तन्हा ने किया बचाव

विवाद बढ़ने के बाद तल्हा ने अपनी बात जनता के सामने रखी। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, 'मेरे दिल में नफरत के लिए कोई जगह नहीं है। मेरी कला की कोई सीमा नहीं है। अगर भारतीय झंडा लहराने से विवाद होता है तो होने दो। मैं इसे फिर से करूंगा। मुझे मीडिया, युद्ध-प्रेमी सरकारों और उनके प्रचार की परवाह नहीं है। उर्दू रैप की कोई सीमा नहीं है और हमेशा ऐसा ही रहेगा।'उनके इस बयान के बाद एक बार फिर दोनों देशों में राष्ट्रवाद और कलाकारों की स्वतंत्रता पर बहस होने लगे है। 

 

यह भी पढ़ें- सर्दी में गर्म या ठंडे, किस पानी से नहाने से सेहत को होता है नुकसान?

कौन हैं तल्हा अंजुम?

तल्हा अंजुम पाकिस्तान के एक मशहूर रैपर, लिरिसिस्ट और हिप-हॉप आर्टिस्ट हैं। तल्हा अंजुम उर्दू रैप में क्रांति लाने के लिए जाने जाते हैं। वह पाकिस्तान में बहुत मशहूर हैं और उर्दू रैप पसंद करने वालों की दिलों की धड़कन हैं। इतना ही नहीं लाहौर से लेकर कराची तक उनके हर शॉ में हजारों फैंस आते हैं। 2013 में रिलीज हुए गाने 'बर्गर-ए-कराची' ने उन्हें पहचान दी और पिछले 10 साल से ज्यादा समय में उनके दर्जनों गाने रिलीज हुए हैं। वह पाकिस्तान में स्पॉटिफाई पर सुने जाने वाले सबसे मशहूर गायक रहे थे। 

Related Topic:#Viral News#Pakistan

और पढ़ें