logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'वाइब्रेटर क्यों चाहिए, मुझे यूज करो...', डिलीवरी एजेंट ने महिला से की बदसलूकी

महिला ने कहा है कि डिलीवरी ऐप ने वादा किया है कि एजेंट को बाहर निकाला जाएगा और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Blinkit agent Women Viral Story AI Image ChatGPT

प्रतीकात्मक तस्वीर। AI इमेज। Photo Credit: ChatGPT

एक महिला ने ब्लिंकिट डिलीवरी पार्टनर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उन्होंने घर पर एक सेक्सुअल वेलनेस प्रोडक्ट मंगवाया था। डिलीवरी करने वाला शख्स पैकेज देते वक्त महिला को अजीब नजरों से घूर रहा था। सामान डिलीवर करने के बाद जैसे ही वह बाहर निकला, अश्लील बातें करने लगे।

पूजा जोशी ने ने अपनी आपबीती, लिंक्डइन पर शेयर की है। महिला ने कहा है कि दरवाजा खोलते ही डिलीवरी पार्टनर की नजरें देखकर उन्हें बहुत बुरा लगा। उन्होंने जल्दी से पैकेज लेकर दरवाजा बंद कर दिया। बाद में उन्होंने जब उसे चेक किया तो पता चला कि पैकेज पहले से खुला था। 

यह भी पढ़ें: क्लीनिक में महिला डॉक्टर ने किया ओरल सेक्स, लाइसेंस हुआ सस्पेंड

'मुझे यूज करो मैडम मैं..'

पैकेज खोलने के कुछ देर बाद, डिलीवरी एजेंट का फोन आया। फोन पर उसने कहा, 'यह सब क्यों यूज कर रही हो मैडम, मुझे यूज कर लो। बहुत मजा दूंगा।'

महिला ने फटकारा तो माफी भी मांग ली। महिला इस बात को सुनकर डर गई। महिला ने रिपोर्ट करने की धमकी दी तो उसने माफी मांग ली। महिला का कहना है कि सिर्फ इस माफी से उनका डर और अपमान की भावना मिटने वाली नहीं है। 

महिला ने क्या-क्या बताया है?

'एक महिला के तौर पर मुझे एक बहुत ही परेशान होना पड़ा है। मुझे लगता है कि इस बारे में खुलकर बात होनी चाहिए। आज दोपहर 1:35 बजे, एक डिलीवरी पार्टनर ने मुझसे कहा, 'आप वाइब्रेटर क्यों इस्तेमाल कर रही हैं, जब आप मेरा इस्तेमाल कर सकती हैं?' यह उसके ठीक-ठीक शब्द थे।'

यह भी पढ़ें: मोगा स्कैंडल: झूठे केस में फंसाने वाले पुलिसकर्मियों को 18 साल बाद सजा



महिला ने कहा, 'मैं कई साल से ब्लिंकिट का इस्तेमाल कर रही हूं और सच कहूं तो मेरा अनुभव हमेशा बहुत अच्छा रहा है, इसीलिए इस घटना ने मुझे और भी ज्यादा चौंकाया है। आज ही, मैंने ब्लिंकिट के जरिए एक सेक्सुअल वेलनेस प्रोडक्ट ऑर्डर किया था। पहुंचने से पहले, डिलीवरी पार्टनर ने मुझे फोन किया और अजीब तरीके से पूछा।'

  • डिलीवरी एजेंट: मैम, ब्लिंकिट का ऑर्डर है, आप कहां हैं?
  • महिला: घर पर ही हूं भैया, आप घंटी बजा देना।

'जब मैंने दरवाजा खोला तो मुझे तुरंत ही असहज महसूस हुआ। वह जिस तरह से मुझे घूर रहा था, वह ठीक नहीं था। मैंने जल्दी से पैकेट लिया और दरवाजा बंद कर दिया। कुछ ही देर बाद, मैंने देखा कि ऑर्डर सील नहीं था। इससे पहले कि मैं कुछ समझ पाती, उसी डिलीवरी पार्टनर का मुझे फिर से फोन आया।'

  • डिलीवरी एजेंट: मैम, यह क्या चीज है?
  • महिला: कुछ भी हो, आपको क्या?
  • डिलीवरी एजेंट: आप ये सब क्यों इस्तेमाल कर रही हैं मैम? मेरा इस्तेमाल कर लीजिए। मैं आपको बहुत मजा दूंगा। 

'मैं एकदम सुन्न हो गई। सिर्फ इसलिए नहीं कि उसने क्या कहा, बल्कि इसलिए भी कि उस पल मुझे यह भी एहसास हुआ कि इस आदमी को ठीक-ठीक पता है कि मैं कहां रहती हूं। मैंने उसे रिपोर्ट करने की धमकी दी, जिसके बाद उसने माफी मांगी; लेकिन उस पल मुझे जो डर और अपमान महसूस हुआ, उसकी भरपाई सिर्फ एक माफी से नहीं हो सकती।'

ब्लिंकिट के लिए महिला ने क्या कहा?

महिला ने कहा, 'ब्लिंकिट की तारीफ करनी होगी कि उनकी कस्टमर सपोर्ट टीम ने तुरंत मेरी शिकायत दर्ज की और मुझे भरोसा दिलाया कि इस पर कार्रवाई की जा रही है। लेकिन मुझे अभी भी कुछ सवालों के जवाब चाहिए।'


महिला के सवाल क्या हैं?

ऑर्डर बिना सील किए हुए क्यों डिलीवर किया गया? महिलाओं से आज भी यह उम्मीद क्यों की जाती है कि वे कानूनी तौर पर उपलब्ध सेक्सुअल वेलनेस प्रोडक्ट खरीदने पर शर्म महसूस करें, जबकि पुरुषों को यह अधिकार क्यों लगता है कि वे इस बात पर हमें परेशान करें?

यह भी पढ़ें: सेक्स, सीडी और सियासत में कैसे 'राख' हो गईं भंवरी देवी?

ब्लिंकिट से महिला ने क्या-क्या पूछा?

  • इस तरह की डिलीवरी के दौरान महिलाओं की सुरक्षा और निजता सुनिश्चित करने के लिए क्या सुरक्षा उपाय मौजूद हैं?
  • डिलीवरी करने वाले व्यक्ति, रजनीश के साथ क्या हुआ?
  • ऑर्डर बिना सील किए हुए क्यों था और हम इस बारे में क्या करने वाले हैं?

महिला ने लिखा, 'हमारे समाज में यौन स्वास्थ्य से जुड़े कलंक की वजह से मैं, इसे पोस्ट करने से पहले मैं सच में हिचकिचा रही थी। लेकिन चुप रहना केवल उस मानसिकता को बढ़ावा देता है जो इस तरह की घटनाओं को जन्म देती है।'

मैं इसे सहानुभूति पाने के लिए नहीं, बल्कि इसलिए साझा कर रही हूं क्योंकि किसी भी महिला को अपने घर पर कुछ भी ऑर्डर करने में असुरक्षित महसूस नहीं करना चाहिए।

ब्लिंकिट कंपनी ने क्या कहा है?

ब्लिंकिट ने मामले पर तत्काल संज्ञान लिया है। कंपनी ने कहा, 'हम इस घटना से बहुत चिंतित हैं। हम ग्राहक सुरक्षा को गंभीरता से लेते हैं। डिलीवरी पार्टनर को नौकरी से निकाल दिया गया है और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है।'

सोशल मीडिया पर क्या लिख रहे हैं लोग?

महिला का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग महिला के समर्थन में लिख रहे हैं। लोगों का कहना है कि सेक्सु्अल वेलनेस प्रोडक्टर ऑर्डर करना, किसी को बोलने या छेड़छाड़ करने का अधिकार नहीं देता है। लोगों ने कहा है कि महिलाओं को कम से कम अपने घर पर तो सुरक्षित महसूस होना चाहिए। 

Related Topic:#Viral News

और पढ़ें