logo

मूड

ट्रेंडिंग:

गणपति विसर्जन में फूट-फूटकर रो पड़े चिराग पासवान, फिर भी हुए ट्रोल, हुआ क्या था?

गणपति विसर्जन के दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भावुक नजर आए। वायरल वीडियो में वह आंखें पोंछते दिख रहे हैं।

Why Chirag Paswan broke down in tears during Ganpati Visarjan

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

गणेश चतुर्थी का त्योहार भगवान गणेश के स्वागत, पूजा और उत्सव के लिए जाना जाता है। वहीं, गणपति विसर्जन के समय माहौल भावुक हो जाता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान गणपति विसर्जन के दौरान भावुक नजर आ रहे हैं। वीडियो में वह अपनी आंखें पोंछते दिखाई दे रहे हैं। इसे भगवान गणेश को विदाई के दौरान उनकी भावुक प्रतिक्रिया के तौर पर देखा जा रहा है।

 

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ यूजर्स ने चिराग पासवान के भावुक होने को स्वाभाविक बताया, तो कुछ ने सवाल किया कि क्या वह सच में रो रहे थे।

 

यह भी पढ़ें: महिला ने की गाली-गलौज, होमगार्ड ने सड़क पर घसीटकर पीटा, वीडियो हुआ वायरल

विसर्जन के दौरान आंखें पोंछते दिखे चिराग

वायरल वीडियो में भगवान गणेश की प्रतिमा को विसर्जन स्थल की ओर ले जाते हुए देखा जा सकता है। इसी दौरान चिराग पासवान भावुक नजर आते हैं और अपनी आंखें पोंछते दिखाई देते हैं। उनके साथ मौजूद टीवी अभिनेता विशाल सिंह भी इस मौके पर भावुक नजर आए। गणपति बप्पा को विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु वहां मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: उड़ते जहाज में हुआ झगड़ा, बहस और मारपीट के बाद कपड़े तक फाड़ दिए, देखें वीडियो

बापू-बापू मीम से जोड़कर किए कमेंट

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने इसकी तुलना समाजवादी पार्टी के एक नेता और महात्मा गांधी की प्रतिमा से जुड़े चर्चित बापू-बापू मीम से की। इस तुलना को लेकर एक यूजर ने कमेंट किया कि पहले बापू और अब बप्पा। इस तरह के कमेंट्स के चलते वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा और बढ़ गई।


और पढ़ें