logo

मूड

ट्रेंडिंग:

DLF कैमेलियाज पहुंचने पर अश्नीर ग्रोवर को कारोबारी ने क्यों दिया नौकरी का ऑफर?

अश्नीर ग्रोवर का गुरुग्राम की एक प्राइम सोसाइटी का वीडियो देखकर एक लोकल डीलर ने उन्हें अपनी कंपनी में 'फील्ड एसोसिएट' की नौकरी ऑफर कर दी। 

Ashnir Grover

अश्नीर ग्रोवर, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

हरियाणा के गुरुग्राम में 'DLF कैमेलियाज' में अपने फ्लैट को देखने के लिए अश्नीर ग्रोवर पहुंचे थे। इसका वीडियो उन्होंने बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया जिसने काफी सुर्खियां बटोरी। वीडियो में अश्नीर ने किराएदार की प्राइवेसी का हवाला देते हुए फ्लैट के अंदर का हिस्सा तो नहीं दिखाया लेकिन उन्होंने वहां के क्लब हाउस, हरियाली और सुविधाओं का जमकर बखान किया। अश्नीर के इस अंदाज पर चुटकी लेते हुए गुरुग्राम के एक जाने-माने प्रॉपर्टी ब्रोकर अभिषेक भारद्वाज ने X पर एक पोस्ट शेयर किया जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

 

प्रॉपर्टी डीलर अभिषेक भारद्वाज ने अश्नीर ग्रोवर के इस तरीके की तुलना एक सामान्य ब्रोकर से कर दी। उन्होंने मजाक उड़ाते हुए कहा कि जब फ्लैट में मौजूद किराएदार दरवाजा खोलने से मना कर देता है तो डीलर्स कस्टमर का ध्यान भटकाने के लिए यही तरीका अपनाते हैं। इसी बात पर उन्होंने अश्नीर को चिढ़ाते हुए कहा कि वह उनकी कंपनी में फील्ड एसोसिएट की नौकरी के लिए बिल्कुल सही उम्मीदवार हैं क्योंकि वह पहले ही दिन बिना घर दिखाए एक परफेक्ट साइट विजिट करा चुके हैं।

 

यह भी पढ़ें: इस बार दशहरा में रावण, कुंभकर्ण ही नहीं, जल रहा 'कॉकरोच' का भी पुतला

क्या है पूरा मामला?

हाल ही में अश्नीर ग्रोवर की पत्नी के यूट्यूब चैनल पर 'होम बियॉन्ड द प्राइस टैग' नाम से एक वीडियो अपलोड हुआ था। इसमें अश्नीर ने बताया कि वह फिलहाल दिल्ली में रहते हैं और गुरुग्राम का यह फ्लैट उन्होंने किराए पर दिया हुआ है। जब भी काम के सिलसिले में गुरुग्राम आते हैं तो इस सोसाइटी के क्लब हाउस का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने वीडियो में कहा कि चूंकि फ्लैट में किराएदार रह रहे हैं इसलिए उनकी प्राइवेसी की खातिर अभी घर के अंदर का हिस्सा नहीं दिखा रहे हैं। साथ ही जब घर खाली होगा तब पूरा टूर कराएंगे।

ब्रोकर ने क्यों ली अश्नीर की चुटकी?

गुरुग्राम में प्रॉपर्टी डीलिंग का अनुभव रखने वाले ब्रोकर अभिषेक भारद्वाज ने इस वीडियो को रियल एस्टेट मार्केट के एक पुराने तरीके से जोड़ा। उन्होंने लिखा, 'जब किराएदार गेट नहीं खोलता तब भी हम ब्रोकर विजिट कैंसिल नहीं करते। हम खरीदार को सीधा क्लब हाउस ले जाते हैं, धीरे-धीरे घुमाते हुए हरियाली के पास रोकते हैं ताकि वह ताजी हवा ले सके और इतनी बातें करते हैं कि वो फ्लैट देखना ही भूल जाए।'

 

अभिषेक ने बताया कि लग्जरी सोसायटियों में लोग ज्यादातर सिर्फ नाम और स्टेटस के लिए आते हैं। ऐसे में अगर डीलर खरीदार को केवल फ्लोर प्लान समझा दे। यह बता दें कि बालकनी से गोल्फ कोर्स का व्यू दिखेगा तो कस्टमर अक्सर बिना अंदर से घर देखे भी मान जाते हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'बोल पा नहीं रहे हो, गाओगे क्या', दलेर मेंहदी की किस बात पर भड़के सुबोध उनियाल?

अश्नीर को मिला 'नौकरी का ऑफर'

इस मजेदार बात को आगे बढ़ाते हुए अभिषेक ने अश्नीर ग्रोवर को सीधे अपनी टीम में शामिल होने का ऑफर दे दिया। उन्होंने चुटकी लेते हुए लिखा, 'अश्नीर, मुझे साइट विजिट के लिए फील्ड एसोसिएट्स की जरूरत है। तुमने तो अपना पहला काम बिल्कुल इंडस्ट्री के पुराने तरीकों से कर दिखाया है। क्लब दिखा दिया, हरियाली दिखा दी और असली फ्लैट की तो बात ही नहीं की!'

 

सोशल मीडिया पर अब इस पोस्ट को लेकर काफी चर्चा हो रही है। कई लोग इस बात पर अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं तो वहीं कई लोग गुरुग्राम के प्रॉपर्टी मार्केट और यहां के महंगे घरों की हकीकत पर अपनी राय रख रहे हैं।

Related Topic:#Viral News

और पढ़ें