logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'रिच डैड पुअर डैड' के लेखक पर क्यों है करोड़ों का कर्ज? पूर्व पत्नी ने बताई वजह

'रिच डैड पुअर डैड' के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी पर करीब 1.2 अरब डॉलर यानी 10 हजार करोड़ रुपये का कर्ज है। अब उनकी पूर्व पत्नी ने इसके पीछे की चौंकाने वाली वजह बताई है।

Why Rich Dad Poor Dad author Robert Kiyosaki crores debt ex wife reveals reason

रिच डैड पुअर डैड के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

'रिच डैड पुअर डैड' के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी ने हाल ही में दावा किया कि उन पर करीब 1.2 अरब डॉलर यानी लगभग 10 हजार करोड़ रुपये का कर्ज है। यह आंकड़ा सामने आने के बाद उनकी वित्तीय रणनीति को लेकर चर्चा तेज हो गई है। कियोसाकी का कहना है कि यह कर्ज उनके रियल एस्टेट निवेश से जुड़ा है। वह लंबे समय से लोगों को कमाई करने वाली संपत्तियां खरीदने के लिए कर्ज का इस्तेमाल करने की सलाह देते रहे हैं।

 

79 वर्षीय रॉबर्ट कियोसाकी ने गेट रिच एजुकेशन पॉडकास्ट में अपने कर्ज के बारे में बात करते हुए कहा कि कर्ज का सही इस्तेमाल करने के लिए पहले उसकी अच्छी समझ और इसके बारे में सही जानकारी होना जरूरी है। हालांकि, उनकी पूर्व पत्नी और बिजनेस पार्टनर किम कियोसाकी ने साफ किया है कि 1.2 अरब डॉलर का पूरा कर्ज रॉबर्ट का निजी कर्ज नहीं है। आपको बता दें कि 'रिच डैड पुअर डैड' को कियोसाकी ने 1997 में पहली बार खुद प्रकाशित किया था। वैनिटी फेयर के मुताबिक, किताब की दुनियाभर में 4.4 करोड़ से ज्यादा प्रतियां बिक चुकी हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'अखिलेश यादव को दे देना...', वर्दी की हनक दिखा वायरल हुए अशोक सिंह कौन हैं?

1.2 अरब डॉलर का कर्ज आखिर किसका है?

किम कियोसाकी के मुताबिक, रॉबर्ट और उनके बिजनेस पार्टनर्स के पास करीब 1,500 अपार्टमेंट यूनिट वाली प्रॉपर्टीज हैं। इन संपत्तियों को खरीदने के लिए लिए गए लोन को मिलाकर कर्ज का आंकड़ा करीब 1.2 अरब डॉलर तक पहुंचता है। ऐसे में इस पूरी रकम को रॉबर्ट कियोसाकी का निजी कर्ज मानना सही नहीं होगा।

 

कियोसाकी की रणनीति यह है कि प्रॉपर्टी की कीमत बढ़ने पर उसकी बढ़ी हुई इक्विटी के आधार पर दोबारा कर्ज लिया जाए। इससे संपत्ति बेचे बिना पैसा जुटाया जा सकता है। उनकी कई प्रॉपर्टीज अलग-अलग लिमिटेड लायबिलिटी कंपनियों (LLC) के जरिए रखी गई हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'तुम्हारी औकात के बाहर हूं', जलती लाश का मांस खाने पर गिरफ्तार हुई अघोरी की धमकी

कियोसाकी के हिस्से में कितना कर्ज?

वैनिटी फेयर के अनुमान के मुताबिक, अगर कियोसाकी के सालाना करीब 3 करोड़ डॉलर कमाने के दावे को आधार माना जाए तो उनके हिस्से का कर्ज करीब 3 से 6 करोड़ डॉलर के बीच हो सकता है। यानी 1.2 अरब डॉलर का आंकड़ा उनके व्यक्तिगत कर्ज की वास्तविक तस्वीर नहीं दिखाता। किम कियोसाकी ने यह भी कहा कि रॉबर्ट को चौंकाने वाले आंकड़े बताना पसंद है। उनके मुताबिक, अरबों डॉलर के कर्ज का आंकड़ा लोगों का ध्यान खींचता है और इसके बाद कियोसाकी निवेश में कर्ज के इस्तेमाल के फायदे समझाते हैं।

Related Topic:#Viral News

और पढ़ें