मध्य प्रदेश के उज्जैन का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इसमें एक किन्नर अघोरी जलती चिता से इंसान का शव निकालते नजर आई। दूसरे वीडियो में उन्हें जलते शव के साथ छेड़छाड़ करते हुए देखा गया। इसके साथ ही किन्नर अघोरी पर शव के जलते हुए मांस को कथित तौर पर खाने का आरोप है, जिसको लेकर पूरे संत समाज में हड़कंप मच गया। कई लोगों ने इसका विरोध किया। किन्नर अघोरी के वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी किन्नर को कोर्ट में पेश किया गया। छूटने के बाद किन्नर अघोरी ने फिर से वीडियो बनाकर आलोचना करने वालों को धमकी दी है।
यह मामला उज्जैन के जीवाजीगंज थाना क्षेत्र के चक्रतीर्थ श्मशान घाट का है। वायरल वीडियो में दिखाई देने वाली अघोरी का नाम किन्नर साध्वी नंद गिरि बताया जा रहा है। उनके खिलाफ अब पुलिस कार्रवाई की जा रही है। आरोपी साध्वी नंद गिरि के खिलाफ पुलिस ने BNS की धारा 301 के तहत मामला दर्ज किया है। इसी के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें: शंकराचार्यों और प्रेमानंद को शास्त्रार्थ की चुनौती दे रहा रामपाल कौन है?
जलती चिता के साथ किया खिलवाड़
वायरल वीडियो में अघोरी नंद गिरि ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वह तलवार से जलते शव को चिता से निकालती नजर आई थीं। साथ ही उन पर कथित तौर पर शव का मांस निकालकर खाने का आरोप है। वीडियो वायरल होते ही संतों ने इसका विरोध किया। साथ ही लोगों ने नंद गिरि के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।
इसके बाद आरोपी नंद गिरि ने वायरल वीडियो डिलीट कर दिया। साथ ही उन्होंने दूसरा वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने आरोप लगाने वाले लोगों को धमकी दी। नंद गिरि ने कहा, 'जय श्री महाकाल, जय माता दी, जय श्री श्मशान घाट। मैंने काफी वीडियो देखे हैं, तो उसके बारे में ज्यादा बात नहीं करूंगी। जो पीठ पीछे टिप्पणी करना है, तो उसकी कहानी खत्म हो जाएगी, तो बचकर रहना। अगर तुम्हारे अंदर औकात है, तुम सच्चे हो तो सामने आकर बोलो। पीठ पीछे बुराई नहीं करना। जो बुराई करेगा, उसे श्मशान काली और मेरे महाकाल नहीं छोड़ेंगे। उनसे पहले मैं उन्हें नहीं छोड़ूंगी। तो हमसे बचकर रहना।'
यह भी पढ़ें: प्रतापगढ़ में क्लासरूम बना अखाड़ा! मां ने शिक्षिका को थप्पड़-चप्पल से पीटा
पुलिस ने की कार्रवाई
इस घटना को लेकर पुलिस ने आरोपी नंद गिरि के वीडियो को लेकर कार्रवाई की थी। इसके बाद पुलिस ने नंद गिरि को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद नंद गिरि को कोर्ट में पेश किया गया। इस मामले को लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।