संत रामपाल इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। उन्होंने हाल ही में एक पत्रकार से बात करते हुए दावा किया कि उनके पास शास्त्रार्थ का ज्ञान है। इसी के साथ संत रामपाल ने अपने शास्त्रार्थ के ज्ञान को लेकर सभी शंकराचार्यों और प्रेमानंद को चुनौती दी है। उन्होंने पत्रकार के सामने इच्छा जाहिर की कि वह शास्त्रार्थ को लेकर प्रेमानंद के साथ तर्क-वितर्क करना चाहते हैं।
रामपाल के सनसनीखेज बयानों वाला वीडियो 31 अगस्त को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद कई लोगों ने अपनी राय कमेंट बॉक्स में शेयर की है। जानकारी के लिए बता दें, यह पहली बार नहीं है जब संत रामपाल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हो। इससे ठीक 2 दिन पहले उनका एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह इलेक्ट्रॉनिक गाड़ी में बैठे हुए थे। गाड़ी पर पूर्ण ब्रह्म लिखा हुआ था। अब सवाल उठता है कि शास्त्रार्थ के ज्ञान को लेकर रामपाल ने क्या कहा है?
यह भी पढ़ें: प्रतापगढ़ में क्लासरूम बना अखाड़ा! मां ने शिक्षिका को थप्पड़-चप्पल से पीटा
क्या बोले रामपाल?
जब पत्रकार ने रामपाल से सवाल किया, 'एक बार आपने बयान दिया था कि आप शास्त्रार्थ के लिए ओपन हैं। तो उसका तरीका क्या है?' इस पर रामपाल ने कहा, 'जितने शंकराचार्य हैं, जो अपने चेले के साथ बैठे पड़े हैं, जिनके पास चेले हैं, चाहे वह प्रेमानंद हो, शंकराचार्य हो या अनुरुद्धाचार्य हो, उनके साथ शास्त्रार्थ की चुनौती देता हूं।'
इसके बाद पत्रकार ने उनसे पूछा कि शास्त्रार्थ का तरीका क्या होगा? तो रामपाल ने जवाब दिया, 'तरीका यह होगा कि वह अपना पक्ष रखेंगे, हम अपना पक्ष रखेंगे। दोनों अपना-अपना ज्ञान बता रहे होंगे। बीच में तर्क-कुतर्क नहीं होगा। फैसला जनता करेगी। टीवी डिबेट की तरह नहीं होगा। वह तर्क देंगे, साथ ही अपने तर्कों का शास्त्रों से प्रमाण देंगे। देखो, संविधान है। कोर्ट में एक वकील कहता है कि इस दोष के लिए यह धारा लगेगी। दूसरा कोई और धारा बताता है, तो फैसला संविधान करेगी। तो उसी प्रकार हमारा संविधान गीता, वेद, पुराण हैं। इन ग्रंथों में जो लिखा है, वही फाइनल है और जो लोग अलग तर्क देंगे, वह झूठ है।'
यह भी पढ़ें: 'पहली बार पुलिस ने घर से उठाकर सम्मानित किया', CM फडणवीस के सामने बोले समय रैना
पहले भी हुए थे वायरल
रामपाल की 2 दिन पहले एक और वीडियो वायरल हुई थी, जिसमें रामपाल एक इलेक्ट्रॉनिक गाड़ी में बैठे हुए थे। गाड़ी के चारों तरफ शीशा लगा था। इसके अलावा गाड़ी के ऊपर 'पूर्ण ब्रह्म' लिखा हुआ था। वीडियो में साफ तौर पर देखा गया कि कई महिलाएं रामपाल की सभा में आई थीं, जो रामपाल के पैर छूकर आशीर्वाद ले रही थीं।