logo

मूड

ट्रेंडिंग:

प्रतापगढ़ में क्लासरूम बना अखाड़ा! मां ने शिक्षिका को थप्पड़-चप्पल से पीटा

प्रतापगढ़ में एक प्राइवेट स्कूल का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला टीचर को पीटती नजर आई क्योंकि शिक्षिका ने उसके बेटे को डांटा था।

beats teacher with a slipper

बच्चे की मां ने टीचर को पीटा, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ की एक वीडियो वायरल हो रही है, जहां एक महिला प्राइवेट स्कूल की क्लास में घुसकर शिक्षिका को जमकर पीटती नजर आई। महिला ने थप्पड़ तो मारा ही, साथ ही चप्पल से भी पीटा, जिसके बाद शिक्षिका क्लास से भाग गई। पीड़ित शिक्षिका के मुताबिक, उन्होंने एक बच्चे को खरगोश मारने के लिए डांटा था। जिसके बाद बच्चे की मां ने क्लास में आकर उन्हें पीटा। पीड़ित शिक्षिका के पिता ने आरोपी महिला के खिलाफ पुलिस में शिकायत कराई है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

यह घटना देल्हूपुर के पार्वती ग्लोबल साइंस स्कूल की है। यह घटना गुरुवार यानी 27 अगस्त को हुई थी। पीड़िता के मुताबिक, इस घटना की वजह से न केवल उन्हें शारीरिक चोट लगी, बल्कि मानसिक दबाव भी झेलना पड़ा। पुलिस शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पीड़िता पलक क्लासरूम में बच्चों को पढ़ा रही थीं। उसी दौरान सौम्या नाम की एक महिला अपने पति अभिषेक मिश्रा के साथ स्कूल गई थी, जहां उन्होंने पलक को पीटा था।

 

यह भी पढ़ें: 'पहली बार पुलिस ने घर से उठाकर सम्मानित किया', CM फडणवीस के सामने बोले समय रैना

क्लासरूम में शिक्षिका को पीटा

कुछ दिन पहले स्कूल में एक बच्चे ने खरगोश को मारा था। यह जानकारी जब शिक्षिका पलक को पता चली तो उन्हें बहुत गुस्सा आया, जिसके बाद उन्होंने छात्र को डांटा था। इसके बाद बच्चे के माता-पिता टीचर पलक पर गुस्सा हो गए।

उसके बाद पलक सुबह करीब साढ़े दस बजे क्लासरूम में बच्चों को पढ़ा रही थीं। उसी दौरान बच्चे की मां सौम्या क्लासरूम में पहुंच गईं और पलक से बिना कुछ बोले सीधे उन्हें मारने लगीं। जब पलक खुद को बचाने की कोशिश कर रही थीं, तभी सौम्या ने पलक को बेंच पर गिरा दिया और मारने लगीं। इस दौरान क्लास में बच्चे भी मौजूद थे। सभी बच्चे यह मारपीट देखकर सहम गए।

 

यह भी पढ़ें: iPhone केस: मां के पैर धोकर आरती करता था बेटा, आखिरी वीडियो रुला देगा

 पुलिस की जांच-पड़ताल

इस घटना के बाद पलक के पिता संजय कुमार मिश्रा ने पुलिस में शिकायत कराई। इस मामले में देल्हूपुर एसओ ने अहम जानकारी दी है। देल्हूपुर के पुलिस अधिकारी राधेश्याम ने बताया कि आरोपी सौम्या और उनके पति के खिलाफ जांच की जा रही है।

 

 


और पढ़ें