महाराष्ट्र के रामटेक लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस सासंद श्यामकुमार बर्वे ने 1 नवंबर को सांसद प्रतिभा धानोरकर के गाल पर तमाचा मार दिया था। बुधवार को अचानक इस 'थप्पड़ कांड' का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। किसी बात पर दोनों के बीच में बात हो रही थी, तभी अचानक श्यामकुमार बारवे ने प्रतिभा धनोरकर के गाल पर थपकी दे दी। श्यामकुमार बर्वे के खिलाफ अब लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है।
कांग्रेस सांसद श्यामकुमार बर्वे का सांसद प्रतिभा धानोरकर को हल्का थप्पड़ मारते वीडियो वायरल हुआ। दोनों नेताओं ने इसे मजाक बताया। दोनों नेताओं ने कहा कि यह मजाक था। प्रतिभा धानोरकर चंद्रपुर से लोकसभा सांसद हैं।
यह भी पढ़ें: प्रदर्शन, SIR, ज्ञानेश..., इंडिया ब्लॉक को सियासत पर क्या नसीहत दे रहे अमित शाह?
कब का है वायरल वीडियो?
यह वीडियो 1 नवंबर को दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष की विरोध रैली के दौरान एक खड़ी बस के अंदर की है। वीडियो में धानोरकर सांसद वर्षा गायकवाड़ के बगल में बैठी हैं। वह किसी मजाक पर हंस रही हैं। इसके बाद बर्वे उनके पास खड़े होकर उन्हें हल्का थप्पड़ मारते दिखते हैं। वीडियो में धानोरकर चौंक जाती हैं और असहज नजर आती हैं।
वायरल वीडियो पर दोनों सांसदों ने क्या कहा?
बुधवार को मीडिया से बात करते हुए बर्वे ने कहा कि प्रतिभा धानोरकर उनकी छोटी बहन जैसी हैं। उन्होंने कहा कि वीडियो को पार्टी के विरोध प्रदर्शन को बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा है। बर्वे के मुताबिक दोनों सिर्फ मजाक कर रहे थे और इससे ज्यादा कुछ नहीं था।
यह भी पढ़ें: 'कोर्ट के दरवाजे सबके लिए खुले', CJI ने इंडिया ब्लॉक के नेताओं से ऐसा क्यों कहा?
शिकायत की ईमेल को बताया फर्जी
नागपुर के कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से पार्टी नेतृत्व को इस घटना की शिकायत वाला एक ईमेल भेजे जाने की बात भी सामने आई है। श्यामकुमार बर्वे ने इस कथित ईमेल को 'फर्जी' बताया।
प्रतिभा धानोरकर ने भी घटना को तूल न देते हुए पत्रकारों से कहा कि वऔर कुछ अन्य महिला नेता श्यामकुमार बर्वे की वैवाहिक स्थिति को लेकर मजाक कर रही थीं। इसी दौरान बर्वे ने हंसी-मजाक में उन्हें थप्पड़ मारा।