logo

मूड

ट्रेंडिंग:

2 बच्चों के बाप 'दरोगा बाबू' ने छिपाई पहली शादी, दूसरी भी की, अब ढूंढेंगे नौकरी

लखीमपुर खीरी में पहली पत्नी की जासूसी से कर्मचारी की दूसरी शादी का बड़ा राज खुल गया है। पति के धोखे का पता चलते ही पत्नी ने सीधे एसपी से शिकायत कर दी जिसके बाद आरोपी पुलिस कर्मचारी पर तुरंत कड़ा एक्शन लिया गया है।

 Gaurav Sharma

गौरव शर्मा और पत्नी, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में एसपी ऑफिस में तैनात पुलिस कर्मचारी गौरव शर्मा को दो पत्नियां रखने के आरोप में हटा दिया गया है। गौरव शर्मा की पत्नी के हाथ कुछ फोटो लगी थीं जिसके बाद उसने खुद जासूसी की तो पता चला कि गौरव ने उससे अपनी पहली शादी और दो बच्चों की बात छिपाई थी। पत्नी ने जब इस बात की लिखित शिकायत लखीमपुर खीरी के एसपी से की तो विभाग में तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस कर्मचारी गौरव शर्मा को उनके पद से हटा दिया गया और एसपी ऑफिस से भी बाहर कर दिया गया।

 

इस पूरे मामले की शुरुआत करीब 9 साल पहले हुई थी। शिकायत करने वाली पीड़ित महिला उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले की रहने वाली है। उस समय गौरव शर्मा पुलिस विभाग में सब-इंस्पेक्टर के पद पर काम कर रहे थे। इसी दौरान सहारनपुर में दोनों की आपस में मुलाकात हुई थी और धीरे-धीरे दोनों में जान-पहचान काफी बढ़ गई थी।

 

यह भी पढ़ें: कार की डिग्गी खोलकर बिठाए थे बच्चे, 100 की स्पीड में दौड़ाई कार

दबाव के बाद की शादी

महिला के लगातार दबाव बनाने के बाद गौरव शर्मा मान गए और उन्होंने 27 दिसंबर 2017 को एक मंदिर में उससे शादी कर ली। शादी के बाद दोनों पति-पत्नी की तरह एक साथ रहने लगे। उस समय गौरव शर्मा की पोस्टिंग शाहजहांपुर जिले में थी इसलिए वह अपनी इस पत्नी को साथ लेकर वहीं रहने लगे। इस दौरान दोनों का परिवार आगे बढ़ा और उन्हें एक बेटी भी हुई।

बदायूं ट्रांसफर होने पर दूसरी शादी

शाहजहांपुर के बाद गौरव शर्मा का ट्रांसफर बदायूं जिले में हो गया। बदायूं आने के बाद पत्नी को गौरव के बर्ताव में बदलाव लगा और एक दिन उसे गौरव के पास कुछ ऐसी तस्वीरें मिलीं जिसे उसे शक हुआ। इसके बाद पत्नी ने अपने लेवल पर गौरव की जासूसी और जांच शुरू की। बाद में पता चला कि गौरव शर्मा की तो बहुत पहले ही एक शादी हो चुकी है और पहली पत्नी से उनके दो बच्चे भी हैं। गौरव ने यह बात छिपाकर उससे दूसरी शादी की थी।

 

यह भी पढ़ें: 'हवा आई, रस्सी पकड़ी थी, उसी के साथ चला गया', हवा में उड़ गए शख्स ने बताई आपबीती

पुलिस अधिकारियों से शिकायत

पति के इस धोखे का पता चलते ही पीड़ित पत्नी ने सबसे पहले बदायूं के पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। इसी बीच गौरव शर्मा का ट्रांसफर लखीमपुर खीरी जिले में हो गया जहां वह एसपी ऑफिस में कर्मचारी के रूप में काम करने लगे। महिला ने लखीमपुरी खीरी तक पीछा नहीं छोड़ा और मंगलवार यानी 12 मई 2026 को वहां के एसपी को दोबारा एक नया शिकायत पत्र सौंपा। मामले को गंभीर देखते हुए लखीमपुर खीरी के एसपी ने तुरंत कड़ा एक्शन लिया और पुलिस कर्मचारी को एसपी ऑफिस से तुरंत हटा दिया।

Related Topic:#UP Police#UP News

और पढ़ें