logo

ट्रेंडिंग:

सरकारी अस्पताल में नसबंदी करवाई, फिर 1.5 साल बाद कैसे पैदा हो गया बच्चा?

भूरी की नसबंदी 2023 में करवाई गई थी, लेकिन नसबंदी के ढ़ेढ साल बाद भूरी ने एक स्वस्थ्य बच्चे को जन्म दिया है।

jalaun nasbandi

भूरी और भानुप्रताप। Photo Credit- Social Media

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

उत्तर प्रदेश के जालौन जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। भानुप्रताप जिले के डाकोर गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने अपनी पत्नी, जिसका नाम भूरी है की नसबंदी साल 2023 में सरकारी अस्पताल में करवा दी थी। उस समय जिला स्वास्थ्य विभाग ने भूरी की नसबंदी प्रक्रिया को पूरी तरह सफल घोषित कर दिया था। 

 

मगर, नसबंदी करने के ढ़ेढ साल बाद भूरी ने एक बच्चे को जन्म दिया है। यह खबर भूरी और उनके पति भानुप्रताप दोनों के लिए चौंकाने वाली है। इस प्रकरण के बाद स्वास्थ्य विभाग की घोर लापरवाही सामने आई है। दरअसल, इस गरीब दंपत्ती ने राज्य सरकार के नारे 'हम दो, हमारे दो' को अपनाते हुए परिवार नियोजन का रास्ता चुना था।

 

यह भी पढ़ें: रोज शराब पीकर ठेके पर बुलाता है पुलिस, शराबी को PCR छोड़ने जाती है घर

नसबंदी की प्लानिंग फेल

अब बच्चा पैदा होने के बाद दोनों की नसबंदी प्लानिंग फेल हो गई है। उन्होंने इस मामले की शिकायत स्वास्थ्य विभाग से की है लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई। दोनों 2 अप्रैल 2024 से लगातार इसकी शिकायत कर रहे हैं। 

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: अमेरिका में जन्मा रिकॉर्ड 6kg का बच्चा, 6 महीने के बच्चे बराबर पहनता है डायपर

भूरी-भानुप्रताप के पहले से दो बच्चे

भूरी और भानुप्रताप ने आर्थिक लाचारी का हवाला देते अपने बच्चे के पालन-पोषण के लिए सरकार से आर्थिक मदद और मुआवजे की गुहार लगाई है। उनके दो बच्चे 6 साल का अमित और 4 साल का वृषभान पहले से हैं। भानुप्रताप राजमिस्त्री का काम करते है।

 

हालांकि, इस घटना के बाद से जालौन जिले के स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है और सरकारी दावों पर सवाल उठ रहे हैं।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap