logo

मूड

ट्रेंडिंग:

चप्पल लेकर दौड़ी महिला, तमाचे जड़े, पार्टी बैठक में पिटे BJP के पदाधिकारी

महराजगंज के बीजेपी कार्यालय के एक कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुआ है। इस झगड़े में एक महिला ने बीजेपी पदाधिकारी को थप्पड़ मारा है।

 BJP officials beaten at party meeting

Photo Credit- X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के भारतीय जनता पार्टी (BJP) कार्यालय में हंगामा खड़ा हो गया। जब कार्यालय के एक कार्यक्रम में एक महिला ने बीजेपी पदाधिकारी को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद महिला चप्पल मारने के लिए पीछे दौड़ी थी। कुछ देर बाद मामला बेकाबू हो गया और एक घंटे बाद ही कार्यक्रम रद्द करना पड़ा। इस पूरी घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।


यह घटना नौतनवा कस्बा की है, जहां बीजेपी कार्यालय का यह कार्यक्रम मनोनीत सभासदों के स्वागत के लिए रखा गया था। कार्यक्रम शुरू होने ही वाला था कि महिला अपने बेटे के साथ स्टेज पर जाती है और बीजेपी पदाधिकारी का कॉलर पकड़कर हाथापाई करने लगती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला और बीजेपी पदाधिकारी के बीच पैसों को लेकर विवाद चल रहा था, जिस वजह से महिला ने हंगामा किया।

 

यह भी पढ़ें: बिहार के मोतिहारी में आधी रात मुठभेड़, पुलिस एनकाउंटर में दो कुख्यात अपराधी ढेर


पैसों को लेकर हुआ हंगामा

थप्पड़ मारने वाली महिला का आरोप है कि उसने बीजेपी पदाधिकारी को साढ़े चार लाख रुपये दिए थे, यह रुपये एलआईसी में जमा कराने के लिए दिए थे। बीजेपी पदाधिकारी ने रुपये बैंक में जमा करने की बजाय अपने पास रख लिए। महिला ने कई बार अपने रुपये मांगे लेकिन रकम वापस नहीं मिली, जिससे महिला बेहद परेशान हो गई।


इसी के चलते महिला ने मौका पाते ही कार्यक्रम में बीजेपी पदाधिकारी को सबसे सामने तेज थप्पड़ मार दिया। महिला को शांत कराने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची। इस घटना को लेकर बीजेपी पार्टी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

 

यह भी पढ़ें: अजमेर में स्विट्जरलैंड जैसा नजारा, तस्वीरें वायरल, घूमना पड़ सकता है भारी


बीजेपी पार्टी की प्रतिक्रिया

पूर्व जिला अध्यक्ष समीर त्रिपाठी ने कहा है कि कार्यक्रम में अचानक रुपयों की लेन-देन की वजह से झगड़ा हुआ। उन्होंने यह भी बताया कि झगड़ा करने वाले दोनों व्यक्ति एक पार्टी के सदस्य हैं। इसके बाद उन्होंने कहा कि अगर हमें पहले से इस मामले के बारे में पता होता तो मारपीट की नौबत नहीं आती।


वायरल वीडियो में क्या है?

इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि पहले महिला मंच पर चढ़ती है। उसके बाद पदाधिकारी के पास जाकर उनका कॉलर पकड़ लेती है। गुस्से में महिला ने थप्पड़ भी मारा है । कार्यक्रम में मौजूद लोग दोनों की लड़ाई को रोकने की कोशिश कर रहे है।


और पढ़ें