logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा', रेप के आरोपी BJP पार्षद के पति की महिला को धमकी

मध्य प्रदेश के सतना से बीजेपी पार्षद के ऊपर महिला को धमकी देने का वीडियो वायरल हो रहा है। महिला उन पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया था।

news image

आरोपी अशोक सिंह । Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां रामपुर बघेलन नगर परिषद की बीजेपी पार्षद के पति अशोक सिंह पर एक महिला ने छेड़छाड़, गंदी बातें करने और धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पहले महिला ने चाकू की नोक पर बलात्कार का भी आरोप लगाया था, लेकिन बाद में उसने अपना बयान बदल लिया और कहा कि बलात्कार नहीं हुआ, सिर्फ छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार हुआ।

 

महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी अशोक सिंह करीब छह महीने पहले उसके घर में घुस आए थे। उन्होंने चाकू दिखाकर डराया, गलत काम किया और मोबाइल पर वीडियो बना लिया। इसके बाद वह वीडियो दिखाकर बार-बार धमकी देते थे और गलत संबंध बनाने के लिए मजबूर करते थे। महिला ने कहा कि वह डर की वजह से काफी समय तक चुप रहीं।

 

यह भी पढ़ेंक्या है सोमालीलैंड का मुद्दा जिसे देश के रूप में इजरायल ने दे दी मान्यता?

दुकान पर आने का आरोप

20 दिसंबर को फिर आरोपी ने महिला से छेड़छाड़ की कोशिश की और धमकियां दीं। महिला के मुताबिक आरोपी अक्सर महिला की दुकान पर आता था, गालियां देता था और डराता था। महिला का कहना है कि आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है और पहले उसे जिला बदर भी किया जा चुका है।

 

 

इस मामले में एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुआ। वीडियो में आरोपी पुलिस अधिकारी को गालियां देता सुनाई दे रहा है और महिला को कह रहा है, ‘मुझे कुछ नहीं होगा। जहां चाहो शिकायत करो, कुछ नहीं होगा।’ पीछे से महिला रोते हुए शिकायत करने की बात कह रही है। इस वीडियो से लोगों में काफी गुस्सा है।

एसपी को की थी शिकायत

महिला ने 22 दिसंबर को सतना के पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह को लिखित शिकायत दी थी। शुरुआत में बलात्कार के आरोप थे, लेकिन बाद में महिला ने पुलिस को नया बयान दिया कि गुस्से और डर में उसने बलात्कार की बात कही थी। असल में सिर्फ छेड़छाड़ और गंदी बातें हुईं।

 

यह भी पढ़ें: 10 दिन बाद जागा अमेरिका, दीपू दास की हत्या पर क्या कहा?

 

पुलिस ने वीडियो वायरल होने के बाद तुरंत कार्रवाई की। आरोपी अशोक सिंह के खिलाफ छेड़छाड़, यौन उत्पीड़न, गंदे इशारे और धमकी देने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

पुलिस अधिकारी जांच कर रहे हैं और वीडियो की सच्चाई भी चेक की जा रही है। सतना पुलिस का कहना है कि सबूतों के आधार पर सही कार्रवाई की जाएगी। ।

Related Topic:#Madhya Pradesh

और पढ़ें