logo

ट्रेंडिंग:

मछली चोरी के आरोप में महिला को बांधकर पीटा, भड़क गए CM सिद्धारमैया

कर्नाटक के उडुपी जिले में कुछ लोगों ने एक महिला की कथित तौर पर पिटाई कर दी है। मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

Representational Picture

सांकेतिक तस्वीर; Photo Credit: Freepik

कर्नाटक के उडुपी जिले में एक मामला सामने आ रहा है, जहां एक महिला पर मछली चोरी का आरोप लगाकर कथित तौर पर निर्ममतापूर्वक पेड़ से बांधकर उसकी पिटाई की जा रही थी। पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसको लेकर कर्नाटक के नेताओं ने दुख व्यक्त किया। पुलिस ने बुधवार को जानकारी दी है कि मामले में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, 18 मार्च को हुई घटना का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर बड़े पैमाने पर शेयर किया जा रहा है।

 

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक महिला भीड़ के सामने पीड़िता को थप्पड़ मारती हुई नजर आ रही है। इसके बाद पीड़िता को एक पेड़ से बांधकर ले जाते और उसकी पिटाई करते देखा जा सकता है। सूत्रों के अनुसार, पीड़ित महिला पर मछली चोरी का आरोप लगाया गया था। जिसके बाद लोगों ने उसकी बुरी तरह से पिटाई कर दी। हैरानी की बात तो यह है कि सार्वजनिक तौर पर अपमान किए जाने के बावजूद किसी ने भी इसे रोकने के लिए कोशिश नहीं किया। 

 

यह भी पढ़ें: टेंट उखाड़े, 3 हजार पुलिस के जवान तैनात, डल्लेवाल गिरफ्तार

मामले पर मुख्यमंत्री ने दी प्रतिक्रिया

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने घटना की निंदा करते हुए ‘एक्स' पर पोस्ट किया, 'चाहे जो भी कारण हो, एक महिला के हाथ-पैर इस तरह से बांधना और उसके साथ मारपीट करना न केवल अमानवीय है बल्कि एक गंभीर अपराध भी है। इस तरह का बर्बर व्यवहार कर्नाटक जैसे सभ्य राज्य के लिए उचित नहीं है। हमारे पास चोरी, धोखाधड़ी और जालसाजी में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए एक पुलिस विभाग और एक कानून व्यवस्था है।' 

 

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने चेतावनी देते हुए कहा, 'सरकार यह बर्दाश्त नहीं करेगी कि जनता कानून को अपने हाथ में ले। पुलिस शिकायत दर्ज होने पर कानून के तहत जांच करने और दोषियों को सजा देने में सक्षम है।'

 

यह भी पढ़ें- नागपुर हिंसा की एक-एक बात जो आप जानना चाहते हैं

 

आधिकारियों ने क्या कहा? 

उडुपी की डिप्टी कमिश्नर विद्याकुमारी ने मामले की निंदा करते हुए कहा, 'यह परेशान करने वाली बात है कि लोग इस तरह की हिंसा का मजा लेते हुए चुपचाप खड़े रहते हैं। यह हमारे द्वारा बनाए जा रहे समाज पर असर डालता है। मैंने उडुपी एसपी को पहले ही निर्देश दे दिया है कि वह इस मामले को गंभीरता से लें और सुनिश्चित करें कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।'

 

उडुपी के पुलिस अधीक्षक अरुण के ने बताया कि विजयनगर जिले की रहने वाली पीड़िता पर स्थानीय लोगों ने मछली चोरी का आरोप लगाया था। उन्होंने बताया कि जिस महिला ने कथित तौर पर पीड़िता को थप्पड़ मारा, उसकी पहचान लक्ष्मी बाई के रूप में हुई है। 

 

पुलिस अधिकक्षक के मुताबिक, घटना के सिलसिले में लक्ष्मी बाई उम्र 58 वर्ष, सुंदर उम्र 40 वर्ष और शिल्पा उम्र 36 वर्ष को बुधवार के दिन गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए वीडियो की जांच कर रही है। मामले का एफआईआर मालपा पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। मामले मे शामिल आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap